मोठ के सर्राफा व्यापारी में मचा हड़कंप मध्यप्रदेश की पुलिस ने मार छापा 

मोठ के सर्राफा व्यापारी में मचा हड़कंप मध्यप्रदेश की पुलिस ने मार छापा 

*लोकेशन- झाँसी उत्तर प्रदेश*

*रिपोर्टर- ऋषभ कनकने* 

मोठ के सर्राफा व्यापारी में मचा हड़कंप मध्यप्रदेश की पुलिस ने मार छापा 

एंकर - झाँसी के थाना व कस्बा मोठ के सर्राफा बाजार में उस वक्त अचानक हड़कंप मच गया, जब एक बुलेरो में सवार सिविल ड्रेस में मध्य प्रदेश पुलिस पहुंची, जिसमें मध्य प्रदेश पुलिस का एक दरोगा भी बैठा था, लेकिन तभी अचानक एक सर्राफा व्यापारी के दुकान पर सिविल ड्रेस में मध्य प्रदेश पुलिस ने छापा मार दिया और अचानक पकड़कर उन्हें अपनी बोलेरो कार में डालकर ले जाने लगे, यह देख पूरे बाजार में हड़कंप मच गया, जब तक लोग यह समझ पाते कि यह मध्य प्रदेश पुलिस है, तबतक सभी व्यापारी एकत्रित हो गए और मध्य प्रदेश पुलिस को घेर लिया, जिसके बाद संबंधित मोठ पुलिस को सूचना दी तो पुलिस भी सकते में आ गई कि मध्य प्रदेश पुलिस कहां से आ गई, अगर आती तो संबंधित मेरे थाने को सूचना करके पहुंचती, तो आनन-फानन में मोठ कोतवाली प्रभारी प्रभात सिंह मौके पर पहुंचे, जहां बातचीत के बाद सभी व्यापारी और मध्य प्रदेश पुलिस मोठ थाने पहुंची, जहां कोतवाली प्रभारी ने पूरे मामले की गहनता से जांच की, तब कहीं मामला स्पष्ट हुआ कि मध्यप्रदेश में हुई एक लूट मामले में लूट के आभूषण व्यापारी के यहां बेचे गए हैं, जिसके बाद व्यापारी के यहां संबंधित थाने की पुलिस और मध्य प्रदेश पुलिस ने जाकर सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लेकिन मध्य प्रदेश पुलिस को वापस लौटना पड़ा, क्योंकि उसके सीसीटीवी कैमरे में कोई भी आभूषण खरीदते नजर नहीं आए, साथ में उक्त चोर भी मौजूद था, उसकी निशानदेही पर उक्त दुकान पर छापा मारा था।

 वीओ - उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष हर्षित अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश पुलिस का यह रुपए ऐंठने का जरिया बन गया है, जब भी आते हैं सर्राफा व्यापारियों की दुकान पर छापा मारते हैं और लाखों रुपए रिश्वत के तौर पर लेकर फरार हो जाते हैं, जिसका एक मामला सामने आया है, जहां ग्राम अमरा में बीते दिनों दतिया पुलिस ने एक व्यापारी को उठाया था, जिसमें पुलिस ने पाॅच लाख रुपए लेकर मामले को रफा-दफा करके छोड़ दिया, इस मामले में भी दतिया पुलिस ने 4 लाख रुपए कि मांग की थी और मामला रफा-दफा करने की बात कही थी, लेकिन व्यापारियों के एकत्रित होने से मध्य प्रदेश पुलिस के मंसूबों पर पानी फिर गया और मध्य प्रदेश पुलिस सीसीटीवी कैमरे का हवाला देते हुए छानबीन कर वापस लौट गई।

*बाइट - हर्षित अग्रवाल.........जिला उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल झाॅसी।*