बिहार :- अरवल जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह मोथा मंदिर के समीप तैराकी कार्यक्रम का शुभारंभ की

आज जिला पदाधिकारी, श्रीमती वर्षा सिंह द्वारा अरवल अंचल के मोथा मंदिर के समीप सुरक्षित तैराकी कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि आए दिन अरवल जिले में जलीय स्रोत में डूबने की घटना होते रहती है अतः यह नितांत आवश्यक है कि आमजन को इसके लिए तैयार किया जाए। उनके द्वारा बच्चों एवं उनके अभिभावकों से अपील की गई कि किसी भी जलीय स्रोत के पास बच्चों को ना ले जाएं ऐसा करना खतरे से खाली नहीं है। बच्चों को यह निर्देशित किया गया कि जलीय स्रोत में ना जाएं क्योंकि इससे उनके जान की हानि हो सकती है। सुरक्षित तैराकी कार्यक्रम आपदा प्रबंधन विभाग बिहार सरकार द्वारा अरवल जिले में आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम करीब 2 महीने तक चलेगा जिसमें 5 बैच में 6 से 18 वर्ष के बच्चों को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रत्येक बैच में 60 बच्चे होंगे एवं प्रत्येक बैच की अवधि 12 दिन की होगी । मौके पर अपर समाहर्ता अरवल, भूमि सुधार उपसमाहर्ता अरवल,आपदा प्रभारी अरवल,अंचल अधिकारी अरवल ,प्रखंड विकास पदाधिकारी अरवल, मास्टर ट्रेनर्स एवं ग्रामीण लोग मौजूद थे। आम लोगों से अपील है कि वह इस कार्यक्रम का लाभ उठाते हुए भारी मात्रा में अपना नाम दर्ज कराए एवं प्रशिक्षण प्राप्त करें।

बिहार :- अरवल जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह मोथा मंदिर के समीप तैराकी कार्यक्रम का शुभारंभ की
बिहार :- अरवल जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह मोथा मंदिर के समीप तैराकी कार्यक्रम का शुभारंभ की