पवन सिंह के कार्यक्रम में मचा हंगामा, लोगों ने भाग-दौड़कर तोड़ी कुर्सियां, दनादन बरसी पुलिस की लाठी

भोजपुरी सिंगर पवन सिंह के कार्यक्रम में बलिया में हंगामा मच गया और उनकी एख झलक पाने के लिए भीड़ बेकाबू हो गई। लोगों ने भाग-दौड़कर कुर्सियां भी तोड़ दीं। पुलिस को लाठीचार्ज करन पड़ा। एक आदमी को बुरी तरह चोट भी लग गई।

पवन सिंह के कार्यक्रम में मचा हंगामा, लोगों ने भाग-दौड़कर तोड़ी कुर्सियां, दनादन बरसी पुलिस की लाठी

भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने सिंगर पवन सिंह के कार्यक्रम में बवाल हो गया है। उत्तर प्रदेश के बलिया में सिंगर के कार्यक्रम में भारी हंगाना मच गया। यहां तक कि बेकाबू भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज बी करना पड़ा जिसमें कई लोग घायल हो गए। यहां तक कि वहां रखे हुए टेबल और कुर्सियां भी टूट गईं। कार्यक्रम में पवन सिंह को देखने के लिए हजारों की संख्या में फैंस पहुंचे। उनके स्टेज पर आते ही भारी भीड़ में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस की लाठीचार्ज के दौरान कई फैंस को चोट लगी। यहां सांसद  Ravi Kishan  और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह भी मौजूद थे। जिन लोगों में से किसी को चोट लगी थी, उनमें से एक सचिन कुमार ने बताया कि चार पुलिसकर्मियों ने उन्हें बिना किसी वजह के पीटा।

उनकी सिर से खून बह रहा था और चोट साफ दिख रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस बेवजह जनता को दौड़ा-दौड़ाकर मार रही थी और जब वह चुपचाप खड़े होकर देख रहे थे, तब उन्हें पकड़कर पीटा।




पवन सिंह और ज्योति सिंह का मामला

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार  Pawan Singh  और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच वैवाहिक विवाद चल रहा है, जो अब तलाक की प्रक्रिया तक पहुंच गया है। 2018 में शादी के बाद से ही इस कपल के रिश्ते में उतार-चढ़ाव रहे हैं। ज्योति ने एक्टर पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। कोर्ट में चल रही कानूनी लड़ाई के बीच, खबर है कि ज्योति ने अभिनेता से 30 करोड़ रुपये की भारी-भरकम एलिमनी की मांग की थी। अब उन्हें पवन की एक्स-गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का समर्थन भी मिला।


अक्षरा सिंह का मिला साथ

IANS के अनुसार, पवन सिंह की एक्स-गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह का मानना है कि ज्योति सिंह की मांगें पूरी तरह से सही हैं और समाज को तलाकशुदा महिलाओं की बिना किसी लिमिट के गुजारा-भत्ता (एलिमनी) पाने में मदद करनी चाहिए।


पति पवन सिंह के लिए टूटीं ज्योति

मीडिया में आई अदालती रिपोर्ट्स के अनुसार, ज्योति सिंह ने कहा है कि उनके पास आय का कोई ऐसा स्वतंत्र स्रोत नहीं है जो उन्हें अपने पति जैसी लाइफस्टाइल बनाए रखने के लिए पर्याप्त हो। उन्होंने भावनात्मक परेशानी, वैवाहिक कलह और परित्याग का आरोप लगाया है और कहा है कि शादी ऐसे हालात के कारण टूटी जो उनके नियंत्रण से बाहर थे।


पवन सिंह ने दी थी तलाक की अर्जी

जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि पवन सिंह ने 2022 में आरा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दी थी। खबरों के मुताबिक, वे कई बार कोर्ट की सुनवाई में शामिल नहीं हुए, जिससे ज्योति की जिंदगी और मुश्किल हो गई। उनका तलाक तब सबके सामने एक बड़े विवाद में बदल गया, जब अक्टूबर 2025 में ज्योति ने एक वीडियो शेयर करके दावा किया कि उन्हें पवन के घर में घुसने नहीं दिया गया। ज्योति ने अपने पति पर बेवफाई का आरोप भी लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के कुछ ही समय बाद पवन सिंह एक दूसरी महिला को उनके सामने ही होटल ले गए थे।