**नशीली कफ सिरप की सप्लाई करने आ रहे तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

रीवा जिले के मऊगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नगई मोड़ तिराहे के समीप मनगवां थाना क्षेत्र के पलिया 352 ग्राम के निवासी आशीष उर्फ प्रिंस सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह उम्र 22 वर्ष जो टीवीएस स्पोर्ट्स बिना नंबर की बाइक में सवार होकर झोले में 45 सीसी नशीली कफ सिरप लेकर बिक्री करने आया था और नगई मोड़ तिराहा के समीप खड़ा होकर ग्राहक का इंतजार कर रहा था. मुखबिर की सूचना पर आईपीएस थाना प्रभारी अंकित सोनी को नेतृत्व में जैसे मऊगंज पुलिस पहुची तो तस्कर आशीष उर्फ प्रिंस सिंह पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया पर पुलिस ने पहले से ही तस्कर को पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया था. तस्कर भागने में असफल हो गया और पुलिस के हाथ लग गया. मऊगंज पुलिस तस्कर से पूछताछ कर रही है.।

**नशीली कफ सिरप की सप्लाई करने आ रहे तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार*