दो माह से फरार चोरी का आरोपी गिरफ्तार

दो माह से फरार चोरी का आरोपी  गिरफ्तार

विराटनगर (कोटपूतली)

-कृष्णा मेडिकल स्टोर की दुकान में नकाबजनी की घटना का पुलिस ने किया पर्दाफाश
-विराटनगर थाना पुलिस ने अभियुक्त विजय उम्र 25 साल को किया गिरफ्तार
-विराटनगर थाना अधिकारी प्रकाश सिंह राठौर के नेतृत्व में गठित टीम ने की कार्रवाई
-चोरों ने मैड कस्बे में मेडिकल की दुकान का शटर तोड़कर मेडिसिन,कॉस्मेटिक सामान एवं एलसीडी चोरी कर दिया था वारदात को अंजाम

विराटनगर थाना पुलिस ने मैड में मेडिकल स्टोर की दुकान में चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। विराटनगर थाना अधिकारी प्रकाश सिंह राठौड़ ने बताया कि कृष्णा मेडिकल स्टोर के मालिक मोहनलाल उम्र 36 वर्ष में मामला दर्ज करवाया था। मामले में बताया कि दो अगस्त 2023 के रात्रि को मैड कस्बा में स्थित कृष्णा मेडिकल स्टोर की दुकान का शटर तोड़कर अज्ञात चोरों ने दुकान के अंदर के मेडिसिन,कॉस्मेटिक सामान,एलसीडी चुरा कर ले गए थे। पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए अभियुक्त विजय सिंह उम्र 25 वर्ष थाना सारुंड को गिरफ्तार किया है। पुलिस अभियुक्त से चोरी के अन्य मामलों में पूछताछ कर रही है। जिससे चोरी की अन्य घटनाएं खुलने की उम्मीद है।