दहेज की मांग पर विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल पक्ष पर हत्या और शोषण का आरोप"
दहेज की मांग में बेटी की हत्या, मां ने राजेपुर थाना प्रभारी को दी तहरीर
जनपद फर्रुखाबाद के राजेपुर थाना क्षेत्र में दहेज लोभियों की क्रूरता ने एक और विवाहिता की जान ले ली। मृतका रीता, जिनकी शादी लगभग छह वर्ष पूर्व पवन पाण्डेय पुत्र स्व. छेदालाल पाण्डेय निवासी ग्राम कमालद्दीनपुर से हुई थी, उनकी 28 जुलाई 2025 को संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई।
मृतका की मां गुड्डी देवी पत्नी स्व. दिनेश कुमार तिवारी, निवासी ग्राम मदनपुर थाना मोहम्मदाबाद, ने थाना राजेपुर में तहरीर देकर ससुराल पक्ष के 8 लोगों पर दहेज प्रताड़ना, बलात्कार का प्रयास, मानसिक और शारीरिक शोषण तथा हत्या जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।
दहेज में सोने की चैन और कार की मांग
तहरीर के अनुसार, विवाह के कुछ समय बाद से ही रीता के ससुराल वाले सोने की चैन और कार की लगातार मांग कर रहे थे। जब रीता ने मना किया कि उसके मायके पक्ष के पास इतने संसाधन नहीं हैं, तो उसे गाली-गलौज कर मारपीट की जाती थी। यहां तक कि खाने-पीने की भी उपेक्षा की जाती थी।
ससुरालियों पर बलात्कार का प्रयास और जान से मारने की धमकी
रीता की मां के अनुसार, जेठ मनोज व पंकज ने नशीला पदार्थ खिलाकर कई
#thebharatnews

