दलोट में विधायक मीणा का हुवा ऐतिहासिक स्वागत,कई विकास कार्यों का किया शिलान्यास व उद्घाटन

दलोट में विधायक मीणा का हुवा ऐतिहासिक स्वागत,कई विकास कार्यों का किया शिलान्यास व उद्घाटन

दलोट में विधायक मीणा का हुवा ऐतिहासिक स्वागत,कई विकास कार्यों का किया शिलान्यास व उद्घाटनदलोट।कस्बे में प्रतापगढ़ विधायक रामलाल मीणा का ऐतिहासिक स्वागत किया गया। विधायक मीणा ने निर्माणधीन कॉलेज का निरिक्षण कर निर्माण कार्य का जायजा लिया।वही उन्होंने यहां नवीन पंचायत समिति भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन कर क्षेत्र के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्रीखेड़ापति हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की।इस पश्चात पीएसी से सीएसी बनने पर उदघाटन किया।इधर मालवीय बलाई समाज के सेंकडो लोगो ने मालवीय धर्मशाला में विधायक रामलाल मीणा व मीणा  जिला प्रमुख इंद्रा देवी मीणा का स्वागत किया।इस अवसर पर विधायक मीणा ने मालवीय धर्मशाला के ऊपरी हिस्से पर  विधायक मद से भवन निर्माण की घोषणा की।दलोट को अनेक सौगाते देने पर विधायक मीणा का पांच जेसीबी मशीनो से फूल बरसा कर स्वागत किया।भारी संख्या में जनसमूह के साथ जुलूस के रुप मे कस्बे की कुमावत समाज धर्मशाला में पहुँचे।जंहा लाखो रुपये की लागत से विधायक मद से बने डोम का शुभारम्भ विधायक मीणा द्वारा किया गया।वही दलोट को नगर पालिका की सौगात मिलने पर यहां सफाई कर्मियों ने भी उनका भव्य स्वागत कर आभार जताया।इससे पूर्व उन्होंने कस्बे के श्रीखेड़ा पति हनुमान मंदिर तक बने सड़क का भी उदघाटन किया।मुख्य कार्यक्रम कस्बे कुमावत समाज धर्मशाला में हुआ।जंहा हजारो की संख्या में मौजूद महिला एंव पुरुषों ने क्षेत्र में कही सौगते देने पर विधायक मीणा का आभार व्यक्त किया।आपको बता दे कि विधायक रामलाल मीणा पिछले एक दो महीने से गंभीर बीमारी के चलते  जयपुर अस्पताल में भर्ती थे।विधायक मीणा ने यहां आपार जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि आज में आपके बीच मौजूद हू तो यह आपकी दुआ ओर आशीर्वाद से हूं।उन्होंने कहा में आमजन को भगवान मानता हूँ।अगर आप सभी का आशीर्वाद रहा तो मेरा कोई कुछ नही बिगाड़ सकता।विधायक मीणा ने कहा कि जो विकास कार्य पिछले 35 साल में नही हुआ वो महज ढाई साल में हो चुके है और भी कई काम अभी बाकी है। उन्होंने कहा कि कोरना काल के चलते कई कार्य नही हो पाए थे।कोराना काल मे भी में पूरी किट पहन कर मरीजो से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।जबकि भाजपा पार्टी के नेता घरों में ही दुपके रहे।कांग्रेस पार्टी कभी जातिवाद नही करती है।कांग्रेस पार्टी हर समाज को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है।विधायक मीणा ने आगामी चुनाव में कांग्रेस पार्टी को भारी मतों से विजय बनाने की बात कही।जिला प्रमुख इंद्रा देवी मीणा अपार 
जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए भाउक हुई इंद्रा देवी मीणा ने कहा कि विपक्ष दल जो चाहे कर ले लेकिन आपकी दुआओ के चलते विधायक रामलाल मीणा का  कुछ नही  बिगाड़ सकता है।इस अवसर कृषि मंडी अध्यक्ष अरुण सिंह चुंडावत,ब्लाक अध्यक्ष राम भाटी, पचायत सीमित सदस्य अनिल मीणा सहित काग्रेस के कई 
 कार्यकर्ता मौजूद थे।