थाना परतापुर पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान शातिर गौ -तस्कर घायल/ गिरफ्तार |
मेरठ। अपराध व अपराधियों के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी ब्रहमपुरी के निर्देशन में थाना परतापुर पुलिस द्वारा ग्राम ढिंढाला जाने वाले रास्ते पर चैकिंग की जा रही थी, चैकिंग के दौरान एक मोटरसाईकिल स्प्लैण्डर प्लस बिना नम्बर प्लेट पर सवार 02 संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिये, पुलिस टीम द्वारा उक्त मोटरसाईकिल सवार को रूकने का इशारा किया गया तो अभियुक्तगण द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी, पुलिस टीम द्वारा भी आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गयी, जिसमें एक अभियुक्त गोली लगने से घायल/गिरफ्तार हो गया । घायल अभियुक्त का दूसरा साथी मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश जारी है। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल अभियुक्त ने अपना नाम सुवालीन पुत्र कल्लू खाँ निवासी सैक्टर 122 थाना सैक्टर 113 जनपद गौतमबुद्धनगर मूल पता ग्राम सिवालखास थाना जानी मेरठ बताया है।

