टेढा के तालाब में उतराता मिला शव,शव को देख परिजनों सहित गांव में दहशत का माहौल

सुमेरपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ा गांव के तालाब में आज सुबह एक शव उतराता मिलने की सूचना पर ग्राम प्रधान नोखेलाल यादव ने पुलिस को सूचित किया है। शव मिलने की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को निकालने की जद्दोजहद शुरू कर दी है। ग्राम प्रधान नोखेलाल यादव ने बताया है कि टेढा गांव में पचखुरा निकास की तरफ एक बड़ा तालाब है जिसमें एक शव उतराता हुआ दिखा था। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को निकालने का प्रयास कर रही है। अभी तक यह पता नहीं चला है कि यह अज्ञात शव किसका है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक राकेश द्विवेदी ने बताया कि शव निकाला जा रहा है। इसके बाद शिनाख्त कर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

टेढा के तालाब में उतराता मिला शव,शव को देख परिजनों सहित गांव में दहशत का माहौल