तालाब में तैरता हुआ मिला युवक का शव

डग ● ( धरम सिंह )

तालाब में तैरता हुआ मिला युवक का शव

झालावाड़ जिले के डग थाना क्षेत्र के गांव देवगढ़ मैं स्थित तालाब पर आज सुबह एक युवक की लाश पाने में तैरती हुई दिखाई दी। जानकारी के अनुसार युवक एमपी के सुवासरा का होने वाला पाया गया । घटना की सूचना मिलते ही डग थाना अधिकारी रघुवीर सिंह हाड़ा मय जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला गया। जिसके बाद युवक की तलाशी ली गई। तो युवक का पता कैलाश मेंहर पुत्र भागीरथ मेहर हरिजन मोहल्ला निवासी सुवासरा मध्य प्रदेश अंकित पाया गया। जिसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना की वह युवक के शव को डग अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया गया। वह डग पुलिस जांच में जुटी हुई है।