जो रूट ने बचाई मैथ्यू हेडन की इज्जत, अब सारा तेंदुलकर की दोस्त ने अपने पिता को किया ट्रोल

जो रूट ने बचाई मैथ्यू हेडन की इज्जत, अब सारा तेंदुलकर की दोस्त ने अपने पिता को किया ट्रोल

मैथ्यू हेडन ने कहा था कि जो रूट ऑस्ट्रेलिया में इस एशेज सीरीज में शतक नहीं लगाते हैं तो वह एमसीजी में न्यूड दौड़ेंगे। अब रूट ने शतक लगा दिया तो हेडन को उनकी ही बेटी ने ट्रोल कर दिया।

जो रूट ने गाबा टेस्ट के पहले दिन शतक ठोका

नई दिल्ली: जो रूट ने ऑस्ट्रेलिया में आखिरकार टेस्ट शतक लगा दिया है। 2013 में रूट ने यहां अपना पहला मैच खेला था। 16वें मुकाबले में जाकर ऑस्ट्रेलिया की धरती पर उनके बल्ले से शतक निकला है। गाबा में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज में डे नाईट टेस्ट मैच खेला जा रहा है। ब्रिस्बेन के गाबा पर रूट ने मैच के पहले दिन शतक लगाया। 5 रन पर दो विकेट गिरने के बाद क्रीज पर उतरे रूट ने पहले दिन स्टंप के समय तक 135 रन बना लिए थे।


मैथ्यू हेडन को रूट ने बचा लिया

एशेज सीरीज शुरू होने से पहले जो रूट के शतक को लेकर काफी चर्चा थी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व धाकड़ ओपनर मैथ्यू हेडन को भरोसा था कि रूट ऑस्ट्रेलिया में शतक के इंतजार को खत्म कर देंगे। इसे लेकर उन्होंने एक बयान दिया था। हेडन ने कहा था- अगर इंग्लैंड के जो रूट इस एशेज सीरीज में एक भी शतक नहीं बनाते हैं तो मैं मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में न्यूड दौड़ लगाऊंगा। अब रूट ने शतक लगाकर हेडन को बचा लिया है।

 

जैसे ही जो रूट ने तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड के खिलाफ शतक पूरा किया, सोशल मीडिया पर मैथ्यू हेडन भी ट्रेड करने लगी। मैथ्यू हेडन की बेटी ग्रेस हेडन ने अपने पिता को ही ट्रोल कर दिया। ग्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी में अपनी फोटो शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने लिखा- रूट, थैंक यू, तुमने हमारी सबकी आंखें बचा लीं।

 

सारा की दोस्त हैं ग्रेस हेडन

सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर और मैथ्यू हेडन की बेटी ग्रेस हेडन अच्छी दोस्त हैं। उन्हें कई बार एक साथ देखा गया है। वे रोड ट्रिप और थीम पार्क घूमने जैसी एक्टिविटीज में हिस्सा लेती हैं। ग्रेस हेडन एक स्पोर्ट्स एंकर हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके करीब 6 लाख फॉलोअर्स हैं।