जाम के झाम से कराह उठ रहा शहर, मूकदर्शन बनी ट्रैफिक पुलिस

महराजगंज। नगर में जाम की समस्या अब आम होती जा रही है। रोज-रोज लगने वाले जाम से नगरवासियों, राहगीरों और वाहन चालक जूझ रहे हैं। जाम की वजह से लोगों को समय से अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। वही ड्यूटी पर लगे ट्रैफिक पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है।
शनिवार को दोपहर में बस स्टेशन के पास जाम लग गया। जिससे लोगों को काफी देर तक परेशानियों को झेलना पड़ा। जाम खुलने की आस में वाहन चालक जगह-जगह अपने वाहन को लेकर खड़े रहे। निचलौल की ओर से बाइक लेकर आ रहे रमेश ने कहा कि अब तो महराजगंज में जाम लगना आम बात हो गई है। लोगों को आने जाने के लिए काफी देर तक परेशान होना पड़ रहा है। वहीं यातायात पुलिस जाम की समस्या को लेकर गंभीर नहीं दिखती है।
*बस स्टेशन से मऊपाकड़ तक जाम लगने की मुख्य समस्याएं*
अवैध तरीके से लोगों की गाड़ियों का खड़ा होना और बस स्टेशन रोड पर मनमानी ढंग से सड़कों पर बसों को खड़ा करना और ई-रिक्शा चालको द्वारा भी मनमानी ढंग से सवारी भरना सड़कों पर गाड़ियां खड़ी करना भी जाम का एक बड़ा विषय बना रहता है।
जाम से निपटने के लिए अब तक प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठया है। जाम लगने के बाद भी अधिकारी सक्रियता नहीं बरत रहे हैं। सड़़क पर खड़े़ बेतरतीब वाहन से लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। सबसे अधिक परेशानी वरिष्ठ नागरिेकों को होती है। वहीं बाजार करने वाले लोगों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़़ता है।
जाम की समस्या से निपटने के लिए यातायात पुलिस सजग है। अभियान चलाकर सड़कों के किनारे खडे़ वाहनों का चालान किया जाएगा।
गुलाब यादव
यातायात निरीक्षक
महराजगंज

