गोरखपुर - हत्या कर, साक्ष्य मिटाने के आरोप में 04 अभियुक्तगण गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा अपराध पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह थाना चौरी चौरा गोरखपुर के नेतृत्व में थाना चौरीचौरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 355/2023 धारा 302,201,120बी,34 भादवि से संबंधित वांछित अभियुक्तगण रामजीत यादव पुत्र स्वर्गीय दलथम्मन ,महेंद्र यादव पुत्र रामजीत यादव,पन्नेलाल पुत्र अयोध्या प्रसाद, योगेंद्र यादव पुत्र स्वर्गीय लाल जी निवासीगण देवीपुर शाही टोला थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया, अभियुक्तों की निशानदेही पर आलाकत्ल घटना मे प्रयुक्त एक अदद डंडा बरामद किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
घटना का संक्षिप्त विवरण
ग्राम देवीपुर मे ग्राम सभा की जमीन को चिन्हित करके ट्यूबेल राकरी लगाने हेतु लालबचन पूर्व प्रधान द्वारा प्रस्ताव भेजा गया था लेकिन कार्यकाल समाप्त होने के बाद कार्यवाही पूर्ण नही हो सकी । वर्तमान मे प्रधान लालबचन के भाई की पत्नी है तो उसमे पैरवी करके ग्राम सभा की जमीन चिन्हित कर प्रस्ताव पारित हो गया था घटना के दिनांक 31.07.2023 को काम पूरा होने वाला था । उक्त जमीन रामजीत यादव और उसके परिजनो के कब्जे मे थी जिसका वह लगातार विरोध करते थे और पूर्व मे पैमाइश के लिए आये राजस्व कर्मी से विवाद किये थे जिसका मुकदमा पूर्व मे लिखा गया था । रामजीत यादव उनका भतीजा पन्नेलाल उनका लड़का महेन्द्र तथा योगेन्द्र पैमाइश के दौरान विवाद कर मिट्टी का तेल डालकर जलाने एवं स्वयं जलकर सभी लोगो को फंसाने की बात पूर्व मे गाँव वालो के सामने कर चुका था । जगह कीमती थी किसी कीमत पर वह उसको छोड़ना नही चाहता था तथा दूसरी तरफ रामजीत यादव , अयोध्या यादव तथा मृतक की माँ मैना देवी की जमीन बेचने के लिए स्वयं सौदा किया था तथा प्रापर्टी डीलर से दो जमीन की बैनामा तथा एक जमीन की एग्रीमेन्ट की बात कही थी । उसने स्वयं की तथा अयोध्या की जमीन को बैनामा करके 1 करोड 19 लाख रुपया ले लिया तथा मैना देवी के खाते मे 27 लाख रुपया डलवा कर जमीन के एग्रीमेन्ट का दबाव बना रहा था जिसका मृतक तथा मैना देवी विरोध कर रही थी तथा प्रापर्टी डीलर लगातार रामजीत यादव पर जमीन एग्रीमेन्ट करवाने के लिये दबाव बनवा रहा था । मृतक का छोटा भाई योगेन्द्र यादव शराब पीने का आदी था । रामजीत , पन्नेलाल , महेन्द्र उसको योजनाबद्ध तरीके से मोहरा बनाकर शराब पिलाते थे तथा मृतक एवं उसके माँ मैना देवी के साथ योगेन्द्र उकसावे मे आकर अक्सर मारपीट करता था तथा अपने हिस्से की पैसे की मांग करता था तथा दबाव डालता था । मैना देवी और मृतक सुरेन्द्र बराबर इस बात का विरोध करते थे कि तथा जमीन का पूरा पैसा मिलने पर जमीन का बैनामा करेगें । रामजीत बराबर साजिश के तहत अपने लड़के महेन्द्र और पन्नेलाल के साथ मिलकर योगेन्द्र को भड़काता रहता था कि किसी तरह एग्रीमेन्ट हो जाये उधर ग्राम प्रधान द्वारा ग्राम सभा की जमीन जो इन लोगो के कब्जे मे थी कि ट्यूबेल लगाने के लिए चिन्हित कर दी गयी थी उससे भी रामजीत आदि लोग उग्र हो गये थे । इसलिए वह घटना के 03-04 दिन पूर्व गाँव में महेन्द्र के घर पर आकर रुका था और योगेन्द्र को शराब पिलाकर अपने लड़के के साथ भेजकर सुरेन्द्र को गम्भीर रूप से घायल कर साक्ष्य मिटाने के लिए जलाकर मार दिया तथा ग्राम प्रधान को नामजद करवा दिया । इस संबंध में पंजीकृत मुकदमें में विवेचनात्मक कार्यवाही से अभियुक्तगण 1. रामजीत यादव पुत्र स्वर्गीय दलथम्मन 2. महेंद्र यादव पुत्र रामजीत यादव 3. पन्नेलाल पुत्र अयोध्या प्रसाद 4. योगेंद्र यादव पुत्र स्वर्गीय लाल जी निवासीगण देवीपुर शाही टोला थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर प्रकाश में आया ।
गिरफ्तारी के अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0 355/2023 धारा 302,201,120,34 बी भादवि थाना चौरीचौरा, गोरखपुर
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-
1. रामजीत यादव पुत्र स्वर्गीय दलथम्मन निवासी ग्राम देवीपुर शाही टोला थाना चौरी चौरा , गोरखपुर ।
2. महेंद्र यादव पुत्र रामजीत यादव निवासी ग्राम देवीपुर शाही टोला थाना चौरी चौरा , गोरखपुर ।
3. पन्नेलाल पुत्र अयोध्या प्रसाद निवासी ग्राम देवीपुर शाही टोला थाना चौरी चौरा , गोरखपुर ।
4. योगेंद्र यादव पुत्र स्वर्गीय लाल जी निवासी ग्राम देवीपुर शाही टोला थाना चौरी चौरा , गोरखपुर ।
बरामदगी-
आला कत्ल घटना मे प्रयुक्त एक अदद डंडा
आपराधिक इतिहास- रामजीत यादव
1. मु0अ0सं0 592/2020 धारा 147,148,447 भादवि थाना चौरी चौरा, गोरखपुर
2. मु0अ0सं0 273/2021 धारा 186,189,307,323,332,353,427,504,506 भादवि व 3(1) द, ध एससी एसटी एक्ट व 3(2)(5) एससी एसटी एक्ट थाना चौरी चौरा, गोरखपुर ।
3. मु0अ0सं0 567/2007 धारा 323,325,392,504,506 भादवि थाना चौरी चौरा, गोरखपुर
4. मु0अ0सं0 142ए/2010 धारा 147,148,149,307,427,452,506 भादवि थाना चौरी चौरा, गोरखपुर ।
5. मु0अ0सं0 355/2023 धारा 302,201,120,34 बी भादवि थाना चौरीचौरा, गोरखपुर ।
आपराधिक इतिहास – महेन्द्र यादव
1. मु0अ0सं0 273/2021 धारा 186,189,307,323,332,353,427,504,506 भादवि व 3(1) द, ध एससी एसटी एक्ट व 3(2)(5) एससी एसटी एक्ट थाना चौरी चौरा, गोरखपुर ।
2. मु0अ0सं0 567/2007 धारा 323,325,392,504,506 भादवि थाना चौरी चौरा, गोरखपुर
3. मु0अ0सं0 355/2023 धारा 302,201,120,34 बी भादवि थाना चौरीचौरा, गोरखपुर ।
आपराधिक इतिहास – पन्नेलाल यादव
मु0अ0सं0 355/2023 धारा 302,201,120बी,34 भादवि थाना चौरीचौरा, गोरखपुर ।
आपराधिक इतिहास – योगेन्द्र यादव
मु0अ0सं0 355/2023 धारा 302,201,120बी,34 भादवि थाना चौरीचौरा, गोरखपुर ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का नाम–
1. प्र0नि0 सुधीर कुमार सिंह थाना चौरी चौरा, गोरखपुर ।
2. व0उ0नि0 ज्यौति नरायन तिवारी थाना चौरी चौरा, गोरखपुर।
3. उ0नि0 जितेन्द्र यादव थाना चौरी चौरा, गोरखपुर ।
4. उ0नि0 जितेन्द्र यादव प्रथम थाना चौरी चौरा, गोरखपुर
5. का0 अजय सिंह थाना चौरी चौरा , गोरखपुर ।
6. का0 प्रिन्श राय थाना चौरी चौरा, गोरखपुर ।
7. का0 पिन्टू कुमार थाना चौरी चौरा, गोरखपुर ।

