खेत पर धान की पौध लगाते समय हाईटेंशन लाइन के खंभे में आया करंट, किसान की मौत.
.. मोठ/झांसी
.. खेत पर धान की पौध लगाते समय हाईटेंशन लाइन के खंभे में आया करंट, किसान की मौत...
एंकर - झांसी के थाना व ग्राम शाहजहांपुर में खेत पर धान की पौध लगाने गए अधेड़ किसान की खेत में लगे हाईटेंशन लाइन के खंभे में करंट आने से मौत हो गई, परिजनों द्वारा आनन-फानन में मोठ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने चैकअप के बाद मृत घोषित कर दिया।
वीओ - घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पूरा मामला थाना व ग्राम शाहजहाँपुर का है, मृतक के चचेरे भाई कालीचरन ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम शाहजहाँपुर निवासी 56 वर्षीय मंसाराम अपने खेत पर धान की पौध लगाने के लिए गया था, तभी खेत में लगे हाईटेंशन लाइन के खंभे में विद्युत करंट दौड़ गया, जिससे वह विद्युत करंट की चपेट में आ गया और बेहोश होकर खेत में गिर पड़ा, जिसकी सूचना आसपास के खेत वालों ने उसके परिजनों को दी, सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर ट्राली में लेकर आनन-फानन में मोठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने चैकअप के बाद मृत घोषित कर दिया
बाइट - कालीचरन.....मृतक का चचेरा भाई।
मोठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉक्टर देवेंद्र कौशल के मुताबिक एक 56 वर्षीय अधेड़ किसान को मोठ अस्पताल में लाया गया है जो विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत हुई है, फिलहाल सूचना थाने को भेज दी है।
*झांसी से ऋषभ कनकने की रिपोर्ट*
Rishabh kankane@97200

