मोबाईल में बीप की आवाज़ आते ही लोग सहमे दूरसंचार विभाग ने emergency alerts सर्विस टेस्टिंग की

दूरसंचार विभाग ने emergency alerts सर्विस टेस्टिंग की है, ताकि आगामी आने वाले किसी भी प्राकृति आपदा और किसी भी आपात स्थिति में देश भर के लोगों को एक साथ अलर्ट कर सकें

मोबाईल में बीप की आवाज़ आते ही लोग सहमे दूरसंचार विभाग ने emergency alerts सर्विस टेस्टिंग की

आज 10 अक्टूबर को बहुत से लोगों के मोबाइल पर बीप की आवाज के साथ एक मैसेज आया है. जिसके जरिए सरकार और दूरसंचार विभाग ने emergency alerts सर्विस टेस्टिंग की है, ताकि आगामी आने वाले किसी भी प्राकृति आपदा और किसी भी आपात स्थिति में देश भर के लोगों को एक साथ अलर्ट कर सकें ताकि किसी भी प्रकार के आपात स्थिति में सरकार अपने नागरिकों को अलर्ट जारी कर एक मैसेज प्रदान कर सके। आप के मोबाईल पर ये एक प्रकार का ट्रायल शुरू किया गया है। अलग अलग राज्यों में दूर संचार विभाग ने कई दिनों से इसका ट्रायल चल रहा है। इसी बीच खबर आ रही है की बलिया ज़िले और आस पास के जिलों में लोगों के मोबाईल पर बीप की आवाज़ आते ही लोग सहम गए इन सब के बीच बहुत से लोग ऐसे भी हैं। जो ये नहीं जान पाए आखिर ये सब हो क्या रहा मोबाईल में कई लोग को ये लगा उनका मोबाईल किसी साइबर हैकर ने हैक कर लिया। हालांकि ok बटन दबाकर लोग इस बीप को बंद कर दिए बाद में मैसेज पढ़ने के पर पता चला की ये एक अलर्ट मैसेज है।

15 सितंबर को देशभर में बहुत से लोगों के मोबाइल पर बीप की आवाज के साथ एक मैसेज आया था. जिसके जरिए सरकार और दूरसंचार विभाग ने emergency alerts सर्विस की टेस्टिंग की थी, लेकिन इस सब के बीच बहुत से लोग ऐसे भी हैं, जिनके मोबाइल पर इस समय emergency alerts सर्विस का मैसेज नहीं आया है वो मैसेज इस समय आ रहा है।

अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. क्योंकि यहां हम आपको emergency alerts सर्विस आपके मोबाइल पर शुरू करने का तरीका बताने जा रहे हैं, जिसमें आप कुछ क्लिक करके इस अपने मोबाइल पर शुरू कर सकते हैं.

यदि आपके फोन में इमरजेंसी अलर्ट की सेटिंग ऑन नहीं है तो आप इसे मैन्युअल ऑन कर सकते हैं.

यदि आप आईफोन यूजर्स हैं तो आपको फोन की सेटिंग्स में जाकर नोटिफिकेशन पर क्लिक करना है और Government Alerts को ऑन करना है। वहीं एंड्रॉयड फोन में भी इस सेटिंग को ऑन या ऑफ किया जा सकता है. इसके लिए आपको फोन की सेटिंग में जाना है फिर Safety and Emergency पर क्लिक करना है. अब यहां से इमरजेंसी SOS अलर्ट्स वाले टॉगल को ऑन कर दें।और उसके बाद आपके मोबाईल पर सरकार के तरफ़ से आपात स्थिति मेसेज आने शुरू हो जायेगा।