कुंदरकी/मुरादाबाद -जश्ने मोहम्मदी के जुलूस में हजारों की संख्या में शामिल हुए लोग

कुंदरकी/मुरादाबाद -जश्ने मोहम्मदी के जुलूस में हजारों की संख्या में शामिल हुए लोग
कुंदरकी/मुरादाबाद -जश्ने मोहम्मदी के जुलूस में हजारों की संख्या में शामिल हुए लोग

नगर में सरकार की आमद मरहबा की सदाएं हुई बुलंद।

जश्ने मोहम्मदी के जुलूस में हजारों की संख्या में शामिल हुए लोग। 

कुंदरकी। मुरादाबाद (हिन्दुस्तान न्यूज नेटवर्क बदायूं) नगर व ग्रामीण क्षेत्रो में गुरुवार को पैगम्बर हजरत मोहम्मद सललल्लाहो अलैह बसल्लम का यौमे विलादत (जन्मदिन) जश्ने ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। नगर में नमाजे जोहर के बाद लगभग 1 बजे जश्ने मोहम्मदी का जुलूस नगर के हाईवे स्थित बशीरूल उलूम मदरसे से प्रारंभ हुआ जिसका आगाज सुन्नी बरेलवी फेडरेशन के सरपरस्त डॉक्टर सैयद नासिर मियां ने हरी झंडी दिखाकर किया 

जिनके साथ नगर के नगर पंचायत अध्यक्ष पति मेहंदी हसन कारी महफूज हाजी मुशाहिद प्रधान सूफी रशीद अहमद मस्जिद आला हजरत के इमाम राशिद अफ़ाकी काजी अरशद उर्फ गुड्डू अनीस शिराजी के अलावा सम्मानित लोग व उलमा शामिल हुए जुलूस में नगर व आसपास के मदरसों के बच्चे शामिल हुए जिनके हाथो मैं हरे इस्लामी परचम व तिरंगे दिखाई दिए 

जुलूस में बड़ी ही तादात में लोग शामिल हुए और हर तरफ सरकार के की आमद मरहबा की सदाएं बुलंद हुई जुलूस निर्धारित मार्गो से होता हुआ गूलर तिराहे पर आकर समाप्त हो गया जुलूस में बड़ी तादाद में लोगों ने तबर्रूक का वितरण किया और जगह-जगह जलपान की व्यवस्था भी की गई 

पूरे दिन नगर में सरकार की आमद मरहबा की सदाएं बुलंद रही शाम होते ही लोग अपने घरों को वापस हो गए और अपने घरों को रोशनी से जगमगाया जबकि रबी उल अव्वल का चांद दिखते ही नगर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हरे परचम व अपने मकान को दुल्हन की तरह सजाया हुआ था सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से थाना अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मय फोर्स के साथ तैनात रहे और पल-पल की खबर पर पैनी नजर लगाए हुए रहे जबकि पुलिस प्रशासन ने शांतिपूर्ण माहौल में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस संपन्न कराया इसके अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जश्ने मोहम्मदी का जुलूस अमन व शांति के माहोल में निकाला गया।  

हमारे नबी ने दिया है इंसानियत का पैगाम -जिया उर्रहमान वर्क। 

कुंदरकी नगर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर निकाले जाने वाले जुलूस में कुंदरकी विधायक जिया उर रहमान वर्क पहुंचे और जुलूस का जायजा लिया। और उन्होंने कहा कि इस्लाम शांति का पैगाम देता है और हमारे नबी सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम ने हमेशा अमन शांति व भाईचारे का पैगाम दिया है। 

उधर पूर्व विधायक हाजी मोहम्मद रिजवान भी जुलूस में शामिल हुए उन्होंने भी कहा इस्लाम इंसानियत का पैगाम देता है। इसके अलावा बड़ी संख्या में लोग जुलूस में शामिल हुए हैं

रिपोर्ट आकाश भाई