*उपाध्यक्ष वन विकास निगम व चित्रकूट विधायक का भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में हुआ जोरदार स्वागत*
मऊगंज। भारतीय जनता पार्टी मऊगंज कार्यालय में शनिवार को दोपहर सत्येंद्र भूषण सिंह उपाध्यक्ष वन विकास निगम राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त व पूर्व संभागीय संगठन मंत्री भाजपा रीवा संभाग का आगमन पर उनके साथ चित्रकूट विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार मऊगंज पहुँचे। मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल व भारतीय जनता पार्टी जिला मऊगंज नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में मऊगंज मंडल अध्यक्ष सुलेद्र गुप्ता द्वारा अतिथि द्वय का माल्यार्पण एवं अंग वस्त्र वस्त्र भेंट गरिमामय स्वागत किया गया ।
इस अवसर पूर्व मंडी अध्यक्ष हनुमना स्वदीप सिंह रिची,पूर्व मंडल अध्यक्ष द्वय प्रकाश चौरसिया,भरत पाण्डेय पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अजय मिश्रा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनीष तिवारी,वरिष्ठ नेता भगवान सेवक अवधिया,पार्षद राजेश सर्राफ,बृजेश सोनी मंडल उपाध्यक्ष मुकेश दुबे,मंडल महामंत्री राजकुमार पटेल श्रीनिवास त्रिपाठी,पूर्व पार्षद अली अहमद, सुंदरलाल साकेत,मंडल मंत्री शशि कला साकेत अखिलेश्वर जायसवाल झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के संयोजक अवधशरण कारपेंटर, लवकुश गुप्ता, प्रदीप केवट, पीयूष मिश्रा,चंद्रभूषण द्विवेदी मंडल के समस्त पदाधिकारी एवं समस्त पार्षद गणों के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।


