आख‍िर क्‍यों बहू बनी ससुर के खून की प्‍यासी? गला दबाया फ‍िर ईंट से कुचल कर मार डाला

आख‍िर क्‍यों बहू बनी ससुर के खून की प्‍यासी? गला दबाया फ‍िर ईंट से कुचल कर मार डाला

पटना के पुनपुन से एक खौफनाक मामला सामने आ रहा है। जहां रमेश महतो की हत्या उनकी बहू रानी कुमारी और उसके मायके वालों ने मिलकर की। क्या है इस केस के पीछे के खुलासे, आइए जानते हैं।

पटना के छोटे से गांव में बहू ने संपत्ति के लालच में कूंच दिया ससुर का चेहरा

पटना के एक छोटे से शहर पुनपुन से एक परेशान करने वाला मामला सामने आ रहा है। पुनपुन के मोहनपुर गांव में रमेश महतो की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने सोमवार को बड़ा खुलासा किया। जांच में सामने आया कि यह हत्या किसी बाहरी दुश्मनी का नहीं, बल्कि संपत्ति विवाद में बुनी गई पारिवारिक साजिश का नतीजा थी। पुलिस ने मृतक की रानी wife कुमारी को इस साजिश की मुख्य आरोपी बताते हुए उसे उसके भाई, बहन और बहनोई के साथ Arrest कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल ऑटो भी जब्त कर लिया गया है।

संपत्ति के लालच ने इस बुजुर्ग की जान ले ली। संपत्ति को लेकर चल रहे तनाव में रानी ने अपने मायके वालों के साथ मिलकर ससुर की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस के अनुसार रानी के कहने पर ही उसकी बहन पूनम, बहनोई गन्नी कुमार और भाई अरविंद ने हत्या की साजिश

संपत्ति के लालच में ली जान

सिटी एसपी (पूर्वी) परिचय कुमार के अनुसार, रमेश महतो की पत्नी ने घटना के बाद पुनपुन थाने में FIR दर्ज कराई थी। जांच में पता चला कि रमेश महतो के बेटे राजकुमार की पहली पत्नी की मौत के बाद उसने रानी से शादी की थी। पहली पत्नी के दो बच्चे हैं और रमेश महतो दोनों को संपत्ति में हिस्सा देना चाहते थे। इसी बात से रानी नाराज रहती थी और कई बार ससुर पर दबाव भी बना चुकी थी।



प्लानिंग से की हत्या

पुलिस का कहना है कि रानी ने अपनी बहन पूनम, बहनोई गन्नी कुमार और भाई अरविंद महतो के साथ प्लानिंग कर हत्या को अंजाम दिया। घर में ही रमेश महतो का पहले गला दबाया, जिससे रमेश अपनी जान बचाने के लायक भी न रह जाए। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें एक ऑटो से सुनसान जगह ले जाकर सिर पर ईंट से हमला किया और हत्या कर दी।


जांच में सामने आया सच

वारदात में इस्तेमाल किया गया ऑटो और चार मोबाइल फोन पुलिस ने जब्त कर लिए हैं। मोबाइल की जांच में पूरी साजिश का खुलासा हुआ। पूछताछ में गन्नी और उसकी पत्नी पूनम, जो मूल रूप से छपरा के रहने वाले हैं, जब उनसे पुलिस ने पूछताछ की तो घटना के पत्ते एक-एक कर खुल गए।