अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों का अखिल भारतीय परिसंघ जिला कमेटी फलोदी के तत्वावधान में बहुजन संसद का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों का अखिल भारतीय परिसंघ जिला कमेटी फलोदी के तत्वावधान में बहुजन संसद का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों का अखिल भारतीय परिसंघ जिला कमेटी फलोदी के तत्वावधान में बहुजन संसद का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

आज दिनांक 2 अक्टूबर 2023 सोमवार, प्रातः11 बजे , स्थान टाउन हॉल, नगर परिषद, फलोदी में अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों का अखिल भारतीय परिसंघ जिला कमेटी फलोदी के तत्वावधान में बहुजन संसद का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। बहुजन संसद में महेंद्र नागोरी, मुख्य अतिथि एवं बद्रीनारायण पंवार ने अध्यक्षता की । बिजलीघर चौराहा से टाउन हॉल तक नीले झंडे एवं बैनर के साथ सैंकड़ों अम्बेडकर अनुयायियों ने ढोल नगाड़ों के साथ संविधान बचाओ रैली जबरदस्त नारों के साथ निकाल कर पूरे इलाके को गुंजायमान कर दिया। बहुजन संसद की शुरुआत मंचासीन अतिथियों द्वारा संविधान निर्माता डॉ भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ताओं महेंद्र नागोरी, प्रदेशाध्यक्ष, वल्लभ लखेश्री, प्रदेश महासचिव,नमिता सोलंकी, प्रदेशाध्यक्ष महिला विंग, एडवोकेट रामफूल रैगर, प्रदेशाध्यक्ष यूथ विंग, डॉ निरंजन मेहरा, नेमीचंद आर्य, दाऊलाल नायक,नीरु इणखिया, सुरेश मेघवाल, जिलाध्यक्ष, दुर्गाराम बिरठ, एडवोकेट भेराराम मकवाना, जीवनराम भील, जयकिशन कनोजिया, संतोष बढारिया, दिनेश सिंघारिया, प्रेमलता जीनगर, सुमन पंवार, मुकेश बारुपाल, भोजाराम, मुकेश मीणा, प्रतीक लखेश्री, शुभम सोलंकी, किरण मेघवाल ने अपने क्रांतिकारी उद्बोधन में कहा कि संविधान एवं आरक्षण पर कई विषमतावादी ताकतें छेड़छाड़ कर  देश एवं समाज में बिखराव के षटयंत्र रचने में लगी है। ऐसी सामाजिक सद्भाव को दुषित करने वाली ताकतों से सचेत रहना है। हमें आरक्षित समाज के समर्थन और वोट लेकर रिमोट से चलने वाले नेताओं का विरोध कर  बहुजन हितों एवं अधिकारों पर चुप्पी साधने वालों से तीखे सवाल कर उनका बहिष्कार करना है । सभी ने आगामी 05 नवम्बर 2023, रविवार, रामलीला मैदान नई दिल्ली में प्रस्तावित संविधान बचाओ रैली में फलोदी जिला, ब्लॉक से अधिक से अधिक लोगो के भाग लेने एवं आर्थिक सहयोग करने का संकल्प लिया। इसके लिए कमर कसकर दिन-रात एक कर संविधान बचाओ रैली को सफल बनाने में अग्रणी भूमिका निभाने हेतु प्रतिबद्धता जताई। संतोष कुमार बढारिया जिलाध्यक्ष जोधपुर ने आगामी 22 अक्टूबर 2823, रविवार प्रातः 10.30 बजे, जोधपुर में बहुजन संसद आयोजन की घोषणा की । इतिहास हमेशा कुर्बानियों से बनता है । हमें महापुरुषों के त्याग, बलिदान और कुर्बानियों से सबक लेकर आने वाले खतरों से समाज को बचाना है एवं बाबासाहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर के सिद्धांतों को आत्मसात कर उनके अधुरे सपनों को पूरा करना है । नये संसद भवन का नाम डॉ भीम राव अम्बेडकर संसद भवन रखने, ईवीएम की बजाय बेलेट पेपर से निष्पक्ष चुनाव कराने , जातिगत जनगणना के आंकड़े सार्वजनिक करने, सेना, उधोगों एवं न्यायपालिका में आरक्षण लागू करने, संविधान को धर्म का दर्जा देने, सार्वजनिक क्षेत्रों के उपक्रम का निजीकरण निरस्त करने, एक्ट्रोसिटी एक्ट को प्रभावी तरीके से लागू करने, आरक्षण को संविधान की 09 अनुसूची में शामिल करने, निजी क्षेत्र में आरक्षण लागू करने, जल, जंगल और जमीन का आनुपातिक आधार पर बंटवारा करने की भारत सरकार से पुरजोर मांग की । सभी मंचासीन अतिथियों एवं  नवचयनित कार्मिकों का साफा, माल्यार्पण एवं मोमेंटो देकर बहुमान किया गया। समारोह का सफलतापूर्वक संचालन बाबुलाल चौहान एवं वल्लभ लखेश्री ने किया एवं समारोह में शामिल आगंतुकों को कीमती समय निकाल सफल बनाने हेतु बद्रीनारायण पंवार ने कोटि कोटि साधुवाद देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।