दबंग कर रहे जमीन पर जबरिया कब्जा पीड़ित ने लगाई डीएम से गुहार
रिपोर्ट-रचित पाण्डेय
मैनपुरी:जमीनी मामलों को लेकर आए दिन कोई न कोई बखेड़ा देखने को मिल ही जाता है। ऐसा ही एक मामला उस वक्त देखने को मिला जब तहसील करहल के ग्राम बेगमपुर निवासी बुजुर्ग कृष्ण मुरारी उर्फ मुरारी अपनी पत्नी के साथ जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने एक प्रार्थना पत्र देते हुए दबंगो से अपनी पैतृक जमीन बचाने की गुहार लगाई है।
शिकायती पत्र में जिक्र है कि गाटा संख्या 287 उनके पुरखों की जमीन है जिसे वे वर्षो से जोतते और बोते चले आ रहे है।
अब पड़ोस के ही पट्टेदार संतोष कुमार उक्त भूमि पर जबरिया कब्जा करने पर आमादा है। जबकि पीड़ित ने इसके स्थाई समाधान के लिए धारा 24 के तेहत उक्त भूमि की पक्की मेडबंदी कराए जाने हेतु न्यायालय उप जिलाधिकारी करहल के समक्ष दावा दायर किया जा चुका है।
जिसकी कार्यवाही चल रही है।
बाबजूद इसके पड़ोसी दबंगई और रसूक के बल पर उसकी जमीन को हथियाने में जुटे है।

