किराना का सामान बेचकर 21 साल के इस लड़के ने छाप दिए 3600 करोड़

किराना का सामान बेचकर 21 साल के इस लड़के ने छाप दिए 3600 करोड़

हुरुन इंडिया ने भारत के सबसे अमीर लोगों की सूची जारी की है. भले ही इस लिस्ट में गौतम अडाणी ने मुके अंबानी को पछाड़कर नंबर वन की पोजीशन हासिल कर ली है लेकिन बवाल तो 21 साल के एक लड़के ने काट रखा हैं 

इस लड़के को भले ही आप न जानते हों लेकिन इसके काम के बारे में जरूर जानते होंगे. टेक के इस दौर में अब सबकुछ ऑनलाइन हो गया है. किसी कोई भी सामान मंगाना होता है तो तुरंत ऑनलाइन ऑर्डर करता है और अगले कुछ मिनट या फिर घंटों में वो सामान उसके पास होता है. इसी तरह किराना का सामान मंगाने के लिए भारत में कई सारे ऐप हैं. उन्हीं में से एक है Zepto. नाम तो सुना ही होगा. जेप्टो ऑनलाइ ग्रोसरी डिलीवर करने का काम करता है. इस दो लड़कों ने मिलकर बनाया है. आज भारत में इनका बिजनेस दिन दोगुनी रात चौगुनी के हिसाब से बढ़ रहा है. भारत के अमीरों की लिस्ट में सबसे युवा नाम Zepto के को-फाउंडर का ही है. उनका नाम है कैव्लय वोहरा. 

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 में कैव्लय भारत के सबसे अमीर युवा हैं. दूसरे नंबर पर उनके साथ यानी को-फाउंडर आदित पालिचा आते हैं. दोनों लड़कों ने अपने बिजनेस में गदर काट रखा है.