रिलीज से पहले मुश्किलों में कंगना की फिल्म 'इमरजेंसी'
कंगना रनौत अभिनीत फिल्म 'इमरजेंसी' रिलीज से पहले ही मुश्किलों में फंसती नजर आ रही है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने सिख समुदाय के नेताओं को भरोसा दिलाया है कि उनकी सरकार कानूनी सलाह लेने के बाद राज्य में कंगना रनौत अभिनीत फिल्म 'इमरजेंसी' पर प्रतिबंध लगाने पर विचार करेगी।
रेड्डी सरकार के सलाहकार मोहम्मद अली शब्बीर ने इसकी जानकारी दी है।
इस बीच बीच शिरोमणि अकाली दल ने भी केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) को कानूनी नोटिस भेजा है। पार्टी ने सिख समुदाय से संबंधित लोगों के चित्रण पर चिंता जताते हुए फिल्म की रिलीज को रोकने की मांग कर रही है। शिरोमणि अकाली दल की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना ने यह नोटिस भेजा है। इसमें दावा किया गया है कि 'इमरजेंसी' के हाल ही में जारी ट्रेलर में ऐतिहासिक तथ्यों को गलत तरीके से दर्शाया गया है। ये चित्रण सिख समुदाय का गलत चित्रण करते हैं। यह नफरत और सामाजिक कलह को बढ़ावा देता है।

