जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने LOC पर ढेर किए तीन दहशतगर्द

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने LOC पर ढेर किए तीन दहशतगर्द

जम्मू-कश्मीर में चुनाव से पहले बड़ी आतंकी साजिश नाकाम हुई है. सुरक्षाबलों ने स्पेशल ऑपरेशन चलाकर घुसपैठ की कोशिश कर रहे 3 आतंकियों को मार गिराया है. घाटी में चुनाव से पहले अंजाम दिए गए इस ऑपरेशन को सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है.

जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक पिछले कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि लाइन ऑफ कंट्रोल (LOC) के पार से आतंकवादी घुसपैठ की कोशिश करेंगे. इस बीच 28 अगस्त को खुफिया जानकारी से पता चला कि यह घुसपैठ तंगधार और माछिल सेक्टर से होगी.