हेल्थ इंश्योरेंस के प्रीमियम पर कितना कम होगा टैक्स?

हेल्थ इंश्योरेंस के प्रीमियम पर कितना कम होगा टैक्स?

हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर जीएसटी के मुद्दे पर हंगामे के बीच टैक्स की दर कम करने का निर्णय अब जीएसटी काउंसिल के पाले में चला गया है. जीएसटी काउंसिल की बैठक 9 सितंबर को होने वाली है और केवल 4 दिन बचे हैं जब आपको हेल्थ इंश्योरेंस पर टैक्स से कितनी राहत मिलेगी, उसका फैसला हो जाएगा.

फिटमेंट कमिटी ने प्रीमियम को एक दम से कम करने का सुझाव देने से बचते हुए काउंसिल को कई विकल्पों का सुझाव दिया है और अंतिम निर्णय उसी के हिस्से में छोड़ दिया है. 

जीएसटी काउंसिल नई अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था में निर्णय लेने वाली सर्वोच्च संस्था है. इंडिविजुअल हेल्थ इंश्योरेंस के प्रीमियम पर जीएसटी का मुद्दा काफी गरमाया हुआ है. विपक्षी पार्टियां तो इस पर हंगामा कर ही रही हैं, मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी इस मुद्दे को उठा चुके हैं. बीते दिनों उन्होंने हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर जीएसटी कम करने को लेकर वित्त मंत्रालय को पत्र भी लिखा था.