रामलीला मंचन के प्रथम चरण में ध्वज वंदन सम्पन्न 

रामलीला मंचन के प्रथम चरण में ध्वज वंदन सम्पन्न 

गुना । सार्वजनिक श्री रामलीला एंव दशहरा पर्व समिति के  तत्वावधान में पुरानी गल्ला मंडी  रामलीला मंच  पर रामलीला मंचन हेतु ध्वज पूजन कर ध्वज रोहण किया गया एंव भगवान श्रीराम जी का विशेष पूजन अर्चन आरती कर प्रसाद वितरण किया गया उक्त आयोजन व्यास पंडित  श्री शभुदयल शर्मा एंव मंदिर के पुजारी अतुल शर्मा द्वारा विधि विधान से किया गया जिसमें समिति अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा  कला निर्देशक पुरुषोत्तम धाकड़ सचिव विजय पटेरिया अनिल जैन अतिवीर जैन दीपक सोनी रामदयाल कुशवाह  प्रमुख यजमान थे सायंकाल 4 बजे से डोल ग्यारस पर्व जल झुलनी एकादसी के पावन पर्व पर नगर के प्राचीन मंदिरों से निकलने वाले गणेश जी के विमान एंव झांकियों का श्री राम भक्त हनुमान मंदिर रामलीला मैदान में  एकत्रित हुये जहां समिति पाधिकारियो के  साथ समाजसेवीयो द्वारा श्री जी के विमानों का पूजन अर्चन के विसर्जन के लिये जायेगे । इस अवसर पर समुति सदस्यों कलाकारों के साथ नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे ।