Nostradamus Predictions 2026 : क्या साल 2026 में होगा तीसरा विश्व युद्ध और एआई करेगा टेकओवर?, नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी दे रही है बड़ी चेतावनी
THE BHARAT NEWS
Nostradamus Predictions for 2026 : साल 2026 को लेकर नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां फिर चर्चा में आने लगी हैं, जिसमें तीसरे विश्वयुद्ध और एआई के बढ़ते प्रभुत्व की चेतावनी दी गई है। ग्रहों की स्थिति और मंगल के प्रभाव से वैश्विक संघर्ष की आशंका है, जबकि एआई इंसानों की जगह तेजी से ले सकता है, जिससे नौकरियों पर असर पड़ेगा।
साल 2025 में कुंभ भगदड़, पहलगाम अटैक, ऑपरेशन सिंदूर और दिल्ली के लाल किला में ब्लास्ट जैसी कई चौंका देने वाली घटनाएं हुई हैं। विश्व ने ट्रंप के टैरिफ वार और दुनिया के कई देशों ने युद्ध तो देखा जिससे पूरी दुनिया प्रभावित हुई है। वहीं, अब साल 2025 का अंत होने जा रहा है और जल्द ही साल 2026 का आगाज होगा। ऐसे में नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां एक बार फिर सुर्खियों में आने लगी हैं। फ्रांस के भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस ने 15वीं सदी के दौरान 'लेस प्रोफेटीज' किताब में कई भविष्यवाणियां की हैं, जिन्हें बहुत गंभीरता से लिया जाता है। रहस्यमयी और गूढ़ भाषा में लिखित उनकी भविष्यवाणियों को अलग-अलग प्रकार से समझा जाता है। जिसमें उन्होंने तीसरे विश्वयुद्ध और एआई को लेकर चेतावनी दी है। आइए विस्तार से जानें की नास्त्रेदमस ने साल 2026 को लेकर क्या-क्या भविष्यवाणियां की हैं।
साल 2026 में होंगे बड़े उलट-फेर
नास्त्रेदमस ने अपनी किताब 'लेस प्रोफेटीज' में ग्रहों की स्थिति को लेकर कई रहस्यमयी भविष्यवाणी की हैं। उन्होंने लिखा है की जब मंगल ग्रह तारों के बीच शासन करेगा तब मानव जीवन में कई प्रकार के भयावह बदलाव आएंगे। इस भविष्यवाणी को आने वाले साल यानी 2026 से जोड़कर देखा जा रहा है। क्योंकि, वैदिक पंचांग और ग्रहों की गणना के अनुसार साल 2026 में गुरु राजा और मंत्री मंगल रहने वाले हैं। मंगल ग्रह को युद्ध, अग्नि और संघर्ष का प्रतीक माना गया है।
तीन नए शक्तिशाली देश तेजी से उभरेंगे
इस बात की भविष्यवाणी भी की जा रही है कि आने वाले साल में तीन नए शक्तिशाली देश तेजी से उभरते नजर आ सकते हैं। विशेष रूप से दक्षिण-पूर्व एशिया, भारत और चीन को इसका संकेत माना जा रहा है। जल्द ही इन देशों का प्रभाव बढ़ने की संभावना है। अमेरिका के प्रभुत्व के कम होने की भविष्यवाणी भी की गई है। इस बात की संभावना है कि चीन अगले दस साल में ताइवान पर दोबारा कब्जा करने का प्रयास कर सकता है। इस समय के विश्व स्तरीय राजनीतिक हालात इस भविष्यवाणी से बहुत हद तक मेल खा रहे हैं, जो चौंका देने वाले हैं। नास्त्रेदमस ने साल 2026 को लेकर कई चौंकाने वाली भविष्यवाणियां की हैं।
साइबर हमलों से शुरू होगा तीसरा विश्वयुद्ध
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध होना और वहीं, मध्य पूर्व में तनाव भयानक रूप से बढ़ रहा है। नाटो और रूस के बीच टकराव का जोखिम भी पहले ज्यादा बढ़ गया है। वैश्विक संघर्ष की संभावना भी बताई जा रही है। ऐसे में ये भविष्यवाणी कई प्रकार की चेतावनी दे रही है। नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों में कहीं भी परमाणु हथियारों का स्पष्ट रूप से जिक्र नहीं किया गया है। लेकिन इससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि भविष्य में होने वाले संघर्षों में परमाणु हथियारों का प्रयोग किया जा सकता है। इसके अलावा, नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी से यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि तीसरा विश्वयुद्ध हथियारों की बजाए साइबर हमलों से शुरू हो सकता है।
एआई करेगा हर क्षेत्र में राज
नास्त्रेदमस के साथ-साथ भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने भी साल 2026 से एआई के प्रभुत्व के बढ़ने की भविष्यवाणी की थी। भविष्यवाणियों के अनुसार, कई उद्योगों में इंसानों की जगह पर कृत्रिम मशीनें काम करने लगेंगी। आज के समय में एआई बहुत तेजी से हर क्षेत्र में फैल रहा है। ऐसे में यह भविष्यवाणी इस समय की परिस्थितियों से काफी हद तक मेल खाती हैं। साल 2026 में एलन मस्क टेस्ला के ऑप्टिमस ह्यूमनॉइड रोबोट को लॉन्च करने का प्लान बना रहे हैं। टेस्ला का लक्ष्य है कि वह पांच सालों के अंदर हर साल 10 लाख रोबोट्स बनाएगी। ये रोबोट्स इंसानों की तरह चलते हैं और हर काम को सटीकता के साथ कर सकते हैं। आने वाले समय में रोबोट्स बच्चों की देखभाल करेंगे और घरेलू काम करने में भी सक्षम होंगे। जिस प्रकार धीरे-धीरे एआई की क्षमता बढ़ती जा रही है। ऐसे में मनुष्य के लिए तेजी से नौकरियां कम होने का भी डर है। एआई जल्द ही भविष्य में कई क्षेत्रों में अपना प्रभाव बढ़ा सकती है, जिसका सीधा असर मानव जीवन पर पड़ेगा और नौकरियों के वर्तमान तरीके में बड़े बदलाव हो सकते हैं।

