नॉएडा मे चल रहा फ्रॉड का बड़ा खेल : योगी सरकार मे पनप रहे हैं भूमाफिया

प्रोज़ॉन प्राइवेट लिमिटेड का मामला सामने, कंपनी के नाम पे राजीव गुप्ता और विनोद चौहान कर रहे हैं फ़्रॉड, पहले लेते है लोगों कों झांसे मे लेके फ़साने और गलत जमीन दिखा के करते है करोड़ो की उघाई, बाद मे देते है जान से मारने धमकी : पूरा मामला पढ़े

नॉएडा मे चल रहा फ्रॉड का बड़ा खेल : योगी सरकार मे पनप रहे हैं भूमाफिया

 नॉएडा : उत्तर प्रदेश की आर्थिक राजधानी कही जानी वाली नॉएडा मे नए नए फ़्रॉड के मामले आयदीन आते है, एक नया मामला सामने आया है जहाँ पूर्व मे भी कई मामले मे संलिप्त रहे हुए जेल काट चुके विनोद चौहान का नाम सामने आ रहा है जिनपे पूर्व मे ही 36 अवैध विक्रय विपत्र के जरिये 36 लोगों से पैसे लेके फर्जी ज़मीन देने का आरोप है जिसमे पहले भी 30 महीने जेल मे रह के आ चूका है आरोपी, जहाँ एक बार हाई कोर्ट द्वारा इनकी जमानत खारिज हो चुकी थी जिसके बाद विनोद चौहान ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जहाँ सुप्रीम कोर्ट ने 9 महीने का बाउंड लगाते हुए विनोद चौहान की SLP खारिज कर दी, जिसके 13 महीने बाद पुनः जमानत की अर्जी पे अल्लाहाबाद हाईकोर्ट ने ये कहते हुए ज़मानत दें दी की अगर भविष्य मे ऐसी कोई वारदात मे इनका नाम आया तो जमानत रद्द की जा सकती है, लेकिन इन दिनों उन्ही विनोद चौहान के कई मामले सामने आ रहे हैं जहाँ विनोद चौहान व राजीव गुप्ता नये गिरोह के साथ सक्रिय है,

राजीव गुप्ता जो की स्वयं कों वोमकी वूड्स और प्रॉपज़ॉन प्राइवेट लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के मेंबर बताते है थाना नॉलेज पार्क मे इनके विरुद्ध मोहित नारायण द्वारा एक कम्प्लेन दर्ज की गई है मोहित नारायण जो एक पत्रकार व समाजसेवी है और संचार मंत्रालय के दूरसंचार विभाग मे TAC सदस्य भी है जिन्होंने यें शिकायत दी है की विनोद चौहान और राजीव गुप्ता ने मिलके नॉएडा स्थिति कार्यालय पे उनके प्रोजेक्ट के बारे मे बताया जो की पलवल स्थित है जहाँ उनसे करीब 62 लाख रूपये लिए जो की विनोद चौहान की पत्नी ममता, विनोद चौहान और प्रॉपज़ॉन प्राइवेट लिमिटेड सहित राजीव गुप्ता को दिलाया गया जिसमे 10 लाख रूपये अतिरिक्त राजीव गुप्ता ने लिए जिसके लिए कैश रिसीव का पर्चा भी बना के दिया गया और स्टाम्प ड्यूटी पे एक एग्रीमेंट बना के भी दिया गया जो की पता करने मे पर फर्जी पाया गया शिकायत मे बताया गया की कई महीनों से लगातार बोलने पे भी तथाकथित कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के मेंबर राजीव गुप्ता व विनोद चौहान ने सिर्फ नये बहाने बताये लेकिन जब तंग आकर मोहित नारायण ने पैसे की मांग की तो 1 लाख रूपये का स्टाम्प के रूप मे मांग की जिसे मोहित नारायण ने बैंक ट्रांसफर के माध्यम से पुनः प्रॉपज़ॉन प्राइवेट लिमिटेड मे दिया, लेकिन उसके बाद भी जब रजिस्ट्री के लिए दवाब बनाया तो विनोद चौहान और राजीव गुप्ता ने पीड़ित मोहित नारायण का नंबर ब्लॉक लिस्ट मे डाल दिए जिससे मजबूर होने के बाद मोहित नारायण ने कम्पनी की डिटेल गूगल से निकली तो पता चला की की कंपनी के और भी डायरेक्टर है जिनमे मुख्य गौरव टोंगाड़ और नविन मावी भी है, उनसे संपर्क करने पे उन्होंने पीड़ित कों बताया की आपके केवल कुछ पैसे जमा हुए है बाकि आपके पैसे विनोद चौहान और राजीव गुप्ता ने फ़्रॉड किया है, जिसके बाद पीड़ित ने कार्यवाही करने की बात कही तो विनोद चौहान और उसके भाई कल्याण चौहान मोहित नारायण के ऑफिस और घर पे अवैध बन्दुक लेके मोहित नारायण को धमकाने पहुंचे जहाँ उनसे गाली गलोच की और उनके स्टाफ के साथ भी गाली गलोच की जिसके पर्याप्त सबूत रिकॉर्डिंग के माध्यम से मोजूद है , जहाँ उन्होंने कहां की नॉएडा मे हमारे मर्जी के बिना कोई कहीं एक इंच भी ज़मीन नहीं ले सकते है, गौरतलब है की विनोद चौहान पे पहले के भी अन्य मामले दर्ज है जबकि जेल से छूटने के बाद भी मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल जैसी जगहों पे भी कई मामले दर्ज है लेकिन उसमे कोई सुनवाई नहीं हो रही है, विनोद चौहान अपने आप कों तथाकथित भाजपा का नेता बताता है जबकी भाजपा से उसका कोई सम्बन्ध नहीं है, साथ ही विनोद चौहान नॉएडा के जिलाधिकारी व प्राधिकरण के सीईओ से भी अपनी साठ गाठ होने की बात करता है हालांकि उनके साथ सोशल मीडिया पे फोटो डाल के भी लोगों कों डराने का कार्य करते है, 

शिकायत मे बताया गया की हर बार इनके द्वारा ज़मीनी मामला बता के मामले कों सिविल नेचर का मुकदमा बनाया जाता है जबकि लोगों गाड़ी मे बिठा के मारने पीटने का भी काम किया जाता है, मोहित नारायण ने शिकायत मे ये भी बोला है की हम क़ानून पे पूरा विश्वास करते है लेकिन मुझे और मेरे परिवार को विनोद चौहान, राजीव गुप्ता, कल्याण चौहान और उसके साथियो से खतरा है अगर मेरे या मेरे परिवार या मेरे समर्थक को किसी भी प्रकार की हानि होती है तो वो इन सभी लोगों कों जिम्मेदारी है और यदि पुलिस द्वारा ठोस कदम नहीं उठाया गया तो वो भी योगी सरकार की जिम्मेदारी है, मोहित नारायण ने कहा मैं सरकार और कानून के साथ वर्षो से काम कर रहा हूँ यदि मेरे साथ इस प्रकार का प्रकरण हो सकता है तो आम इंसान के लिए जिसका कोई राजनैतिक आधार नहीं है उसके लिए येे एक बहुत गंभीर समस्या है | 

गौरतलब है की नॉएडा मे अक्सर इस तरह के विवाद होते है लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का हाल मे ही दौरा हुआ था लेकिन इस तरह के मामले यदि लगातार आ रहे है तो ये चिंता का विषय है |