CGPSC Topper 2024: छत्तीसगढ़ पीएससी में देवेश प्रसाद साहू टॉपर, psc.cg.gov.in पर चेक करें मेरिट लिस्ट
THE BHARAT NEWS
CGPSC Final Result 2024: CGPSC ने राज्य सेवा परीक्षा 2024 की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 600 से अधिक कैंडिडेट्स के नाम हैं। यहां डिटेल्स चेक करें।
CGPSC Result 2024 (PC-psc.cg.gov.in)
CGPSC Result 2024 OUT: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2024 की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। इंटरव्यू पूरा होने के बाद जारी इस लिस्ट में देवेश प्रसाद साहू ने लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के कुल अंकों के आधार पर पहला स्थान हासिल किया है। कैंडिडेट्स अपना परिणाम और मेरिट लिस्ट CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर देख सकते हैं। यहां आप रिजल्ट और PDF चेक करने के स्टेप्स देख सकते हैं।
प्री के बाद सेलेक्ट हुए थे इतने कैंडिडेट्स
CGPSC ने राज्य सेवा परीक्षा 2024 के लिए कुल 246 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया था। प्रीलिम्स परीक्षा के परिणाम के आधार पर 3,737 कैंडिडेट्स को मेंस एग्जाम के लिए सेलेक्ट किया गया था। मुख्य परीक्षा 26, 27, 28 और 29 जून 2025 को आयोजित की गई।
600 से अधिक कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी
इसके बाद मुख्य परीक्षा के परिणाम के अनुसार 643 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए चयनित किया गया। 10 से 20 नवंबर तक इंटरव्यू आयोजित किए गए और विशेष बात यह रही कि सभी 643 उम्मीदवार इंटरव्यू में उपस्थित रहे। अब आयोग ने कुल 643 उम्मीदवारों की कंसोलिडेटेड मेरिट लिस्ट जारी कर दी है।
CGPSC SSE Topper 2024: टॉपर लिस्ट
- देवेश प्रसाद साहू- रोल नंबर: 2403152145
- स्वप्निल वर्मा- रोल नंबर: 2403206839
- यशवंत कुमार देवांगन- रोल नंबर: 2403154180
- पोलस्वर साहू- रोल नंबर: 2403208448
- पारस शर्मा- रोल नंबर: 2403153059
- सताक्षी पांडेय- रोल नंबर: 2403116516
- अनिकुन बंजारें- रोल नंबर: 2402374566
- सृष्टि गुप्ता- रोल नंबर: 2403136654
- प्रशांत वर्मा- रोल नंबर: 2403243982
- सागर वर्मा- रोल नंबर: 2403215747
CGPSC Result 2024 कैसे चेक करें?
- सबसे पहले CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं
- अब होमपेज पर Results या Notifications सेक्शन में जाएं
- पेज ओपन होने पर State Service Examination 2024- Final Result/Merit List लिंक पर क्लिक करें
- लिंक खुलने के बाद PDF फाइल डाउनलोड हो जाएगी
- PDF में अपना नाम या रोल नंबर सर्च करने के लिए कीबोर्ड पर Ctrl+F दबाएं
- अपना रोल नंबर या नाम टाइप करें और देखें
- रिजल्ट देखने के बाद PDF को सेव या प्रिंट भी कर सकते हैं।

