भूत ने इलाहाबाद हाईकोर्ट मे करवाया FIR दर्ज
इलाहाबाद हाईकोर्ट में सामने आए एक अजीबोगरीब मामले को सुनकर हर कोई चकरा रहा है. ये सुनने में भी अजीब लगेगा कि कोई भूत भी FIR करा सकता है.
मृतक व्यक्ति के नाम से साल 2014 में एक जमीन के विवाद में एक ही परिवार के पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया. वहीं, जांच अधिकारी ने भी बयान दर्ज कर लिया और चार्जशीट भी लगा दी.
अदालत में जानकारी दी गई कि साल 2014 में पुरुषोत्तम और अन्य के खिलाफ शब्दप्रकाश नाम के व्यक्ति ने धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई थी. जबकि शब्दप्रकाश की तो साल 2011 में ही मौत हो चुकी है.

