एनसीसी अनुशासन एवं एकता के मोटो से कार्य करती है- कर्नल एल श्रीनिवासन

राणा प्रताप कालेज में एन सी सी कैम्प का ओपनिंग एड्रेस सम्पन्न

एनसीसी अनुशासन एवं एकता के मोटो से कार्य करती है- कर्नल एल श्रीनिवासन
एनसीसी अनुशासन एवं एकता के मोटो से कार्य करती है- कर्नल एल श्रीनिवासन

एनसीसी अनुशासन एवं एकता के मोटो से कार्य करती है- कर्नल एल श्रीनिवासन

सुल्तानपुर । राणा प्रताप पी जी कॉलेज में एनसीसी का सामूहिक वार्षिक ट्रेंनिग कैम्प शुरू हो गया है। इस कैम्प में सात जिलों से बारह बटालियन आईं है। यह कैम्प 27 जुलाई तक चलेगा। कैम्प ओपनिंग एड्रेस को संबोधित करते हुए कर्नल एल श्रीनिवासन ने कहा कि एनसीसी एकता और अनुशासन के मोटो पर कार्य करती है। इस कैम्प मे भी हमें विविधता में एकता देखने को मिलेगी। हमें यहॉ भारतीयता सीखनी है। इस कैम्प में हम घर परिवार से दूर हैं जिससे हममें आत्मविश्वास आएगा। जिम्मेदारी का भाव जगेगा। हम यहाँ टीम बांडिंग में काम करना सीखेंगे। समूह में रहने का प्रशिक्षण आपको दिया जाएगा। व्यक्तित्व विकास हेतु आपको यहां अवसर मिलेगा। कैडेट्स में नेतृत्व की क्षमता का विकास होगा। इस कैम्प में सब मेजर हुकुम सिंह, ट्रेंनिग जेसीओ सूबेदार दलभद्र थापा एवं इम्तियाज खान, बिकास रॉय, ए बी सुबेदार रमेश सिंह, एनबी सूबेदार भूपेन्द्र सिंह,सोनेंद्र सिंह,कैम्प बीएचएम तुलसी दत्त और सभी पीआई स्टॉफ 18 यूपी बटालियन एनसीसी,18 यूपी बटालियन एनसीसी के निर्देशन एवं देखरेख में संचालित हो रही है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो डी के त्रिपाठी ने बताया कि एनसीसी कैम्प द्वारा कैडेटस में राष्ट्र प्रेम एवं समर्पण का भाव विकसित होगा। महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी डॉ आलोक कुमार जिम्मेदारी निभाने में सक्रिय रहे। संचालन समिति के डॉ अखिलेश सिंह, डॉ संतोष सिंह, बृजेश सिंह, डॉ संतोष अंश, दिलीप सिंह, विनय सिंह , धीरेंद्र मिश, संजय कुमार , राजेश कुमार, ऋषिराम, कैम्प व्यवस्था में लगे है।

Files