राहुल गांधी ने डोनेट कर दी एक महीने की सैलरी

राहुल गांधी ने डोनेट कर दी एक महीने की सैलरी

वायनाड के भूस्खलन पीड़ितों के लिए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने अपने एक महीने की सैलरी दान दे दी है।

राहुल ने राशि केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अकाउंट में दान दी है।
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा

कांग्रेस सांसद ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी किया है। उन्होंने लिखा कि वायनाड में हमारे भाई-बहनों नें एक विनाशकारी त्रासदी झेली है। उन्हें इस नुकसान से उबरने के लिए हमारे सपोर्ट की जरूरत है। मैंने प्रभावित लोगों के लिए राहत और पुनर्वास प्रयासों में सहायता के लिए अपने पूरे महीने का वेतन दान कर दिया है।

राहुल ने कहा, 'मैं सभी भारतीयों से आग्रह करता हूं कि जो भी कर सकते हैं करें। हर छोटी मदद से फर्क पड़ता है। वायनाड हमारे देश का खूबसूरत हिस्सा है। हम साथ मिलकर उन लोगों के जीवन को दोबारा बनाने में मदद कर सकते हैं।'