नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस बन सकते हैं बांग्लादेश के पीएम

नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस बन सकते हैं बांग्लादेश के पीएम

मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश के अंतरिम प्रधानमंत्री बने सकते हैं. यूनुस ने बांग्लादेश में किसानों को समृद्ध बनाने के लिए ग्रामीण बैंक की स्थापना की थी. गरीबी विरोधी अभियान के लिए उन्हें 2006 में नोबेल शांति पुरस्कार मिला था. यूनुस ने भारत से आग्रह किया है कि वो बांग्लादेश में लोकतांत्रिक प्रक्रिया का समर्थन करे और चुनावों में पारदर्शिता न होने को लेकर बांग्लादेशी सरकार की आलोचना करे.