12 हज़ार करोड़ की कंपनी के मालिक ने अपने पोते से करवाई मज़दूरी।

Gujarat Surat.

12 हज़ार करोड़ की कंपनी के मालिक ने अपने पोते से करवाई मज़दूरी।

डायमंड नगरी सूरत के डायमंड कारोबारी सावजी भाई ढोलकिया से भला कौन परिचित नहीं है। दीपावली बोनस में अपनी डायमंड फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों को कारें, मकान और ज्वैलरी गिफ्ट करने वाले सावजी भाई ढोलकिया अब अपने पोते को मजदूरी के लिए भेजकर सुर्खियों में हैं। 

सावजीभाई की नेट वर्थ आज भले ही 1.5 बिलियन डॉलर यानी करीब साढ़े 12 हजार करोड़ से ज्यादा है। 
लेकिन इस कारोबारी ने अमेरिका से बेचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA) की पढ़ाई पूरी करके लौटे पोते रुविन ढोलकिया को एक गुमनाम और आम आदमी का जीवन जीने के लिए चेन्नई भेज दिया, उद्देश्य उसे बिजनेस स्कूल में सिखाई गई शिक्षा से परे असल जिंदगी के असल मैनेजमेंट की शिक्षा प्रदान करना था। 

दादा के आदेश पर रुविन ढोलकिया 30 जून को सूरत से चेन्नई के लिए रवाना हुए, उन्हें अपनी पहचान उजागर न करने का आदेश दिया गया था। 
यहां तक कि मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से वंचित कर दिया गया और उन्हें जरूरत पड़ने पर आपातकालीन स्थित के लिए महज 6000 रुपए की मामूली राशि दी गई, रुविन की पहली नौकरी सेल्समैन एक के रूप में एक गारमेंट शॉप में थी।