रक्तदान जीवनदान... पुनील शुक्ला 

विश्व रक्तदान दिवस

रक्तदान जीवनदान... पुनील शुक्ला 



सिद्धार्थनगर। विश्व रक्तदाता दिवस पर जन औषधि केंद्र पकड़ी चौराहा व सेवा एक संकल्प सिद्धार्थनगर द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 6 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।

जन औषधि केन्द्र के संचालक पुनील शुक्ला ने कहा कि रक्त दान बड़ा दान नहीं हो सकता अपने पिता जी से प्रेरणा से मैंने अभी तक 6 बार रक्तदान किया है और युवाओं को बताना चाहूंगा कि इससे किसी भी प्रकार की कमजोरी नहीं होती बल्कि हमारा खून फिल्टर होता है शरीर मजबूत होता बीमारियों से लड़ने में मदद करता है कहा कि रक्तदान जीवनदान है।
जिले की सबसे सुंदर तस्वीर जहां विश्व रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य में लगे जन औषधि केंद्र के शिविर में भाई और बहन ने साथ में रक्तदान किया भाई पुनील कुमार शुक्ला व बहन स्वाति शुक्ला ने बड़े भाई से प्रेरित होकर जिद करके पहली बार रक्तदान किया साथ ही रिंकू मिश्रा राज, पंकज अग्रहरि, शिवम् जायसवाल, अरविंद गुप्ता ने भी रक्त दान दिया।