महंगाई की आग में झुलस रही जनता की थाली, प्रोपेगेंडा और झूठ परोस रहे मंत्री'- खरगे ने साधा निशाना

महंगाई की आग में झुलस रही जनता की थाली, प्रोपेगेंडा और झूठ परोस रहे मंत्री'- खरगे ने साधा निशाना

महंगाई की आग में झुलस रही जनता की थाली, प्रोपेगेंडा और झूठ परोस रहे मंत्री'- खरगे ने साधा निशाना

Mallikarjun Kharge On Inflation: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि झूठ की बिसात बिछाकर जनता से अच्छे दिनों का केवल छल किया गया.

Mallikarjun Kharge On Inflation: टमाटर के बढ़ते दामों के बीच केंद्र सरकार एक बार फिर विपक्ष के निशाने पर है. महंगाई के मुद्दे को लेकर विपक्ष ने मोदी सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है. इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी एक ट्वीट में महंगाई की मार का जिक्र करते हुए सरकार पर निशाना साधा. खरगे ने कहा कि पिछले 9 सालों से जनता सिर्फ महंगाई की आग में झुलस रही है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि महंगाई को लेकर मोदी सरकार के मंत्री रोज बहाने बनाते हैं. 

महंगाई को लेकर खरगे ने किया ट्वीट

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्विटर पर लिखा, “बहुत हुई महंगाई की मार” ये नारा दिया गया था… झूठ की बिसात बिछाकर जनता से “अच्छे दिन आने वाले हैं” का केवल छल किया गया. परिणाम ये है कि पिछले 9 सालों से जनता की थाली, केवल महंगाई की आग में झुलस रही है. खान-पान की जरूरत की चीजों के दामों में कोई कमी नहीं आई है और जनता की कमाई पर भाजपाई लूट हावी है. महंगाई को लेकर मोदी जी के मंत्रीगण नित नए बहाने बनाते हैं और जनता की ख़ाली होती थाली में झूठ और प्रोपेगेंडा परोसते जाते

हैं.