'नीतीश पर सवाल उठाने वाले महागठबंधन नेताओं के दिमाग की जांच कराएंगे', JDU का बड़ा अटैक

'नीतीश पर सवाल उठाने वाले महागठबंधन नेताओं के दिमाग की जांच कराएंगे', JDU का बड़ा अटैक

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रचार के दौरान महागठबंधन और जन सुराज पार्टी ने लगातार सीएम नीतीश कुमार की तबीयत पर सवाल खड़े किए थे। अब चुनाव में धाकड़ जीत के बाद जदयू ने उन नेताओं पर तीखा बयान दिया है।

 

पटना: जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ता नीरज कुमार ने चुनाव परिणाम आने के बाद महागठबंधन पर निशाना साधा है। नीरज कुमार का यह बयान उस वक्त आया है, जब भारतीय चुनाव आयोग की ओर से 14 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव का परिणाम घोषित किया गया। इस चुनाव परिणाम में एनडीए ने 202 सीट जीतकर ऐतिहासिक जीत हासिल की।



नीतीश पर सवाल उठाने वालों के दिमाग की कराएंगे जांच- नीरज कुमार

उन्होंने कहा कि जो लोग चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर सवाल उठा रहे थे, उन नेताओं के दिमाग की जांच कराएंगे और उस रिपोर्ट को सार्वजनिक करेंगे। यह जरूरी भी है। एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर नीरज कुमार ने एक पोस्टर जारी कर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के परिवार का मजाक उड़ाया और उनकी तुलना महाभारत के पात्रों से की। उन्होंने कहा कि क्या शानदार जीत है। वो लोग कहां हैं जिन्होंने दावा किया था कि हम बिहार को बर्बाद कर देंगे, इसे बांग्लादेश जैसा बना देंगे और लोकतंत्र को चुनौती देंगे? सभी जातियों और धर्मों के लोगों ने नीतीश कुमार पर अपना भरोसा दिखाते हुए हमें फिर से वोट दिया है। हम उन्हें सलाम करते हैं।

 

आपके पसंद की स्टोरी

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 



नीतीश पर जनता ने फिर किया भरोसा- उमेश कुशवाहा

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि एनडीए गठबंधन के सभी नेताओं ने मिलकर काम किया और हमारे कार्यकर्ताओं के बीच ऊपर से नीचे तक मजबूत समन्वय स्थापित हुआ। लोगों ने हमारे नेता, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काम और उपलब्धियों की सराहना की और उन पर भरोसा किया।




कोमल सिंह भी जीत से खुश

जदयू से चुनाव जीतीं कोमल सिंह ने कहा कि मुझे जो भी कमियां नजर आएंगी, मैं उन सभी पर काम करूंगी। मैं पुलों का निर्माण, सड़कों को बेहतर बनाने और युवाओं के लिए कौशल विकास पर काम करूंगी ताकि उन्हें रोजगार मिल सके। मैं महिलाओं के कल्याण के लिए भी काम करूंगी। एनडीए ने 202 सीट पर जीत हासिल की। 89 सीट जीतकर भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी। वहीं जदयू 85 सीट जीतकर दूसरे नंबर पर रही और तीसरे नंबर पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) रही, जिसके खाते में 19 सीट आई।
इनपुट- आईएएनएस