धार्मिक भावनाओ को ठेस पहुंचाने,संप्रदायिक शौहार्द बिगड़ने वाले संगठनों के खिलाफ कारवाही की मांग,मुस्लिम समाज ने दिया ज्ञापन
धार्मिक भावनाओ को ठेस पहुंचाने,संप्रदायिक शौहार्द बिगड़ने वाले संगठनों के खिलाफ कारवाही की मांग,मुस्लिम समाज ने दिया ज्ञापन
धार्मिक भावनाओ को ठेस पहुंचाने,संप्रदायिक शौहार्द बिगड़ने वाले संगठनों के खिलाफ अंजुमन आम मुस्लिम समाज के लोगों ने उपखंड अधिकारी दामोदर सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोप कर कारवाही की मांग की।
ज्ञापन मे बताया गया की 5अगस्त दोपहर को विश्व हिन्दु परिषद,बजरंग दल द्वारा शहर मे साम्पर्दायिक सोहर्द् बिगड़ने की नियत से इस्लाम धर्म के विरुद्ध धार्मिक टिप्पणी करते हुए समस्त मुसलमानों व इस्लाम को आतंकवाद से जोड़ा गया और धार्मिक भावनाओं को भड़काने के लिए इस्लाम विरोधी रेली निकली गयी जिसमे गलत तरीके से नारे लगाए गये इस्लाम धर्म के विरोध मे नारे लगाए और हरें रंग का पुतला बना के फूका गया मजहबे इस्लाम को बदनाम करने के लिए असामाजिक तत्वों का इस्लामी मजहब को बदनाम करके मुसलमानों की भवनाओ को ठेस पहुंचाया गया है। और ऐसे संगठन के लोगों द्वारा क्षेत्र का साम्प्रदायिक माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। इन संगठन के लोगों द्वारा किये गये कार्य से मुस्लिम समुदाई मे भारी रोष है।
ज्ञापन देने के दौरान अंजुमन देशवाली समाज के सदर रसीद मोहम्मद नेब,अंजुमन कमेटी के सरीफ अंसारी,सरफुदीन पठान,हाजी यासीन लोहार,हकीम चौहान,सरीफ रंगरेज़,समाज सुधारक उस्मान बढ़ालिया,पार्षद रईस चौहान,जाहिद बेहलीम,मुबारीक़ तवर,नासिर असरफी,सलमान पठान,एजाज तवर, सहित अन्य लोग मौजूद थे।
नईम अख्तर देशवाली

