अजोरा देवी जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस

गौरी बाजार - अजोरा देवी जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि विनय जायसवाल जिला पंचायत सदस्य के द्वारा ध्वजारोहण से की गई, जिसकी अध्यक्षता स्कूल अध्यापिका प्रेमलता व स्नेहलता की ओर से की गई। इसके बाद विद्यार्थियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन, नाटक और काव्य का मंचन किया तथा बड़े ही आकर्षक ढंग से नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया जिसका उद्देश्य था कि देश प्रेम केवल एक सैनिक बनकर ही नहीं अपितु एक साधारण नागरिक बनकर, अपने देश को साफ सुथरा रखकर जरूरतमंदों की मदद कर, बिजली बचा कर, पेड़ लगाकर, पानी बचाकर भी प्रदर्शित कर सकते हैं।चौथी कक्षा की छात्रा ने सुंदर भाषण दिया जिसमें उसने बच्चों को बताया कि 26 जनवरी 1950 के दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। भाषण में कहा कि गणतंत्र का अर्थ है जनता द्वारा जनता का शासन।

स्कूल प्रबंधक सिद्धनाथ यादव ने भी अपने वक्तव्य में बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस केवल अतीत को याद करने के बारे में नहीं है, यह वर्तमान को अपनाने और भविष्य के निर्माण के बारे में भी है यह सीखने, बड़े सपने देखने और ऊंचे लक्ष्य रखने की आजादी है। स्कूल प्रधानाचार्या वंदना यादव व उप-प्रधानाचार्य प्रदीप यादव ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी इस शुभ अवसर पर विशिष्ट अतिथि महेंद्र निषाद भूतपूर्व प्रधान भटौली बुजुर्ग , प्रदीप निषाद भावी प्रधान पद प्रत्याशी , भोला मद्धेशिया भावी प्रधान पद प्रत्याशी गौरी खुर्द , बुचई प्रसाद , बृजेश गुप्ता , अब्दुल गफ्फार, मनोज सिंह व अध्यापक अमरनाथ, सुनील कुमार, श्रीकांत मौर्य, मनीष , राजेश, अध्यापिका नेहा, आकांक्षा, रीता, अंजलि, दिशा, रीमा, सितारा, रेखा, विजयलक्ष्मी आदि लोग उपस्थित थे ।