Delhi NCR Schools Close GRAP 4 LIVE: क्या दिल्ली एनसीआर में बंद होंगे स्कूल? प्रदूषण का खतरनाक स्तर, लागू हुआ ग्रैप-4

Delhi NCR Schools Close GRAP 4 LIVE: क्या दिल्ली एनसीआर में बंद होंगे स्कूल? प्रदूषण का खतरनाक स्तर, लागू हुआ ग्रैप-4

 दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है। एक्यूआई 600 पार देखते हुए GRAP-4 लागू कर दिया गया है। तो क्या अब दिल्ली एनसीआर में स्कूल बंद की घोषणा होगी? ताजा अपडेट्स यहां मिलते रहेंगे।

दिल्ली एनसीआर की हवा बेहद खतरनाक हो चुकी है। कई जगहों पर तो एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) का लेवल 600 से ज्यादा हो दर्ज किया गया है। बच्चे, बूढ़े सभी सांस की दिक्कत, गले में खराश, आंखों में जलन जैसी किसी न किसी परेशानी से जूझ रहे हैं। जानलेवा प्रदूषण के स्तर को देखते हुए पूरे दिल्ली NCR में ग्रैप-4 लागू कर दिया गया है। तो क्या स्कूल भी बंद कर दिए जाएंगे? इस बारे में आज, 18 नवंबर 2025 को घोषणा हो सकती है। दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद, फरीदाबाद में स्कूल बंद पर की खबर और संबंधित ताजा अपडेट्स इस लाइव न्यूज में दिनभर मिलते रहेंगे। (फोटो क्रेडिट- IANS)

जब सुप्रीम कोर्ट ने कहा था- स्कूल बंद करें

पिछले साल की ही बात है, जब हालातों की गंभीरता को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने प्रदूषण के कारण दिल्ली एनसीआर में स्कूल बंद करने का आदेश दिया था। 18 नवंबर 2024 को शिक्षण संस्थानों के लिए ये सख्त निर्देश जारी किए गए थे। जिसके बाद दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत सभी आसपास के क्षेत्रों में स्कूल पूरी तरह ऑनलाइन कर दिए गए थे।

  • 11:08 AM, Nov 18 2025

स्कूल बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट ने कुछ कहा क्या?

दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण के मामले पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने एक दीर्घकालिक समाधान की बात की है। पंजाब और हरियाणा सरकार को पराली जलाने के संबंध में सीएक्यूएम के निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा है। हालांकि प्रदूषण के कारण दिल्ली एनसीआर में स्कूल बंद करने को लेकर 17 नवंबर को कोई बात नहीं हुई। पॉल्यूशन के मसले पर सर्वोच्च न्यायालय में अगली सुनवाई 19 नवंबर को होनी है।

  • 10:43 AM, Nov 18 2025

नोएडा में आज का AQI

दिल्ली से सटे यूपी के शहर नोएडा की बात करें, तो यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) का लेवल मंगलवार, 18 नवंबर 2025 की सुबह 622 (aqi.in के अनुसार) दर्ज किया गया है। ये खतरनाक की श्रेणी में है।

  • 10:43 AM, Nov 18 2025

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर

दिल्ली में एक्यूआई मंगलवार, 18 जनवरी को 518 है। हालांकि दिल्ली में ही कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता का स्तर 600 के आसपास या ज्यादा दर्ज किया गया है।

  • 10:43 AM, Nov 18 2025

GRAP कौन लागू करता है?

कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) द्वारा ग्रैप के विभिन्न चरण लागू किए जाते हैं। जबकि एक्यूआई सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) देखता है।

  • 10:43 AM, Nov 18 2025

दिल्ली एनसीआर में ग्रैप-4 कब से लागू हुआ है?

गंभीर वायु प्रदूषण के मद्देनजर पूरी दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में जीआरएपी का चौथा चरण लागू कर दिया गया है। ये 18 नवंबर 2025 की सुबह 8 बजे से लागू किया जा चुका है।

  • 10:43 AM, Nov 18 2025

दिल्ली NCR में स्कूल की खबर

मंगलवार की सुबह तो दिल्ली एनसीआर में स्कूल खुले रहे हैं। हालांकि अचानक एक्यूआई 600 क्रॉस करने और ग्रैप-4 लागू होने के बाद सरकारें, जिला प्रशासन और स्कूल अपने-अपने स्तर पर नए फैसले जल्द ले सकते हैं।