रांची विश्वविद्यालय के दिवाकर और दीक्षा को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

रांची। रांची विश्वविद्यालय के विद्यार्थी दिवाकर आनंद और दीक्षा कुमारी को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने सम्‍मानित किया। दिवाकर डोरंडा महाविद्यालय, रांची के छात्रा और दीक्षा रांची विमेंस महाविद्यालय की छात्रा हैं।

रांची विश्वविद्यालय के दिवाकर और दीक्षा को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

राष्ट्रपति ने उन्‍हें राष्ट्रीय सेवा योजना का सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित किया। इनको मिले सम्मान पर आरयू के कुलपति डॉ डीके सिंह ने कहा कि दिवाकर और दीक्षा ने एनएसएस के माध्यम से सामाजिक कार्यों में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है। इसके कारण उन दोनों को सर्वोच्च पुरस्कार से नवाजा गया है। आज रांची विश्वविद्यालय की उपलब्धियों में एक और अध्याय जुड़ गया है। यह पुरस्कार से दोनों को आगे भी सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेने की प्रेरणा मिलती रहेगी।

आरयू के एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार ने बताया कि आज दिवाकर और दीक्षा के साथ पूरे देश के 30 एनएसएस स्वयंसेवकों को राष्ट्रपति के हाथों एनएसएस का सर्वोच्च सम्मान मिला है।

दोनों की इस उपलब्धि पर रांची विश्वविद्यालय के वित्त परामर्शी अजय कुमार, डीएसडब्ल्यू डॉ सुदेश कुमार साहू, कुलानुशासक डॉ मुकुंद चंद्र मेहता, सीसीडीसी डॉ पीके झा, वित्त पदाधिकारी डॉ दिलीप प्रसाद, कुलसचिव डॉ गुरु चरण सिंह, उपकुलसचिव डॉ अजय लकड़ा, पूर्व डीआर 1 डॉ प्रीतम कुमार, डोरंडा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजकुमार शर्मा, रांची विमेंस महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ विनीता सिंह के साथ एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ कुमारी उर्वशी, डॉ कंचन मुंडा ने बधाई दी। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल Thebharatnewsnetwork.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें Thebharatnewsnetwork.in पर भेजें।