दिल्ली अटैक: कानपुर IIT से दो कश्मीरी PhD छात्र लापता... कॉलेज-प्रशासन किसी को भनक तक नहीं, अलर्ट पर एजेंसी
THE BHARAT NEWS
Delhi Terrorist Aattack: दिल्ली कार विस्फोट के बाद स्लीपर सेल का एक बड़ा नेटवर्क सामने आया है। इसी क्रम में खुफिया एजेंसियों को पता चला है कि पीएचडी करने वाले दो छात्र आईआईटी से लापता हैं। जांच एजेंसियां अब उनकी तलाश में जुट गई हैं।
दिल्ली हमला और आईआईटी कानपुर कश्मीरी छात्रा
सुमित शर्मा, कानपुर: दिल्ली आतंकवादी हमले के बाद एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। कानपुर आईआईटी से पीएचडी कर रहे कश्मीरी मूल के दो छात्र लंबे समय से लापता है। इसकी भनक जब खुफिया एजेंसी और पुलिस को हुई तो एजेंसियां हरकत में आ गईं। दोनों की लोकेशन की तलाश चल रही है। आईआईटी के निदेशक मणिंद्र अग्रवाल ने ऐसी जानकारी से इनकार किया है।
दिल्ली में 10 नवंबर को शाम करीब 6.50 बजे कार ब्लास्ट हुआ, जिसमें कई बेकसूर लोगों की जान चली गई। दिल्ली हमले की आरोपी जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पूर्व में तैनात रही डॉ. शाहीन पहले अरेस्ट की जा चुकी है। इसके बाद जांच एजेंसियां कार्डियोलॉजी से डॉक्टर मो. आरिफ को पहले ही ले जा चुकी हैं। जांच एजेंसियां इन दोनों के करीबियों की तलाश कर रही हैं। शहर के कई इलाके जांच के दायरे में हैं। दोनों शहर में कुछ बड़ा करने की साजिश रच रहे थे। यहां से भी आतंकियों के लिए फंडिंग और गाड़ियों का इंतजाम किया जा रहा था।
आतंकी हमले के बाद से लापता छात्र
जांच के दौरान कश्मीरी मूल के नागरिक और छात्र भी जांच के दायरे में आए थे। इसी आधार पर पिछले दिनों शहर में पढ़ रहे कश्मीरी मूल के छात्र छात्राओं का ब्यौरा मांगा गया था। अब नई जानकारी आईआईटी से सामने आई है। कश्मीरी मूल के दो पीएचडी छात्र लापता हैं। जानकारी के मुताबिक एक छात्र 18 अक्टूबर से लापता है, जबकि दूसरा छात्र बीते 10 नवंबर से लापता है। दोनों लापता छात्र इस समय कहां हैं, एजेंसियां इसकी जानकारी जुटा रही हैं।
एजेंसियां जांच में जुटी
दो पीएचडी छात्रों के लापता होने का इनपुट मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां भी जांच पड़ताल में लगी हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों ने शोध पूरी करने के बाद अपनी थीसिस जमा कर दी है। इसके बाद से वह आईआईटी के संपर्क में नहीं हैं, लेकिन दोनों छात्र कहां हैं, इसकी जानकारी किसी के पास नहीं है। एजेंसियां पूरे मामले की जांच ने जुटी हैं।

