कीर्ति सुरेश की तस्वीरों से छेड़छाड़, AI से दिखाया अश्लील तो उड़ गए थे होश, बोलीं- ये अब अभिशाप बन गया है

कीर्ति सुरेश की तस्वीरों से छेड़छाड़, AI से दिखाया अश्लील तो उड़ गए थे होश, बोलीं- ये अब अभिशाप बन गया है

THE BHARAT NEWS

कीर्ति सुरेश ने एक इंटरव्यू में AI के गलत इस्तेमाल के बारे में बात की और इसे बड़ा खतरा बताया है। कीर्ति की कई तस्वीरों को AI की मदद से बदला गया और सजेस्टिव तस्वीरों पर उनका चेहरा लगा दिया गया। कीर्ति का पोज बदलकर भी अश्लील दिखाया, जिससे एक्ट्रेस हैरान थीं।

कीर्ति सुरेश की तस्वीरों से छेड़छाड़, AI से दिखाया अश्लील तो उड़ गए थे होश, बोलीं- ये अब अभिशाप बन गया है, pic: Keerthy Suresh Instagram

AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने एक तरफ लोगों का काम आसान किया है, तो दूसरी तरफ इसका गलत इस्तेमाल भी हो रहा है। आए दिन किसी ने किसी सेलेब की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ कर दी जाती है और डीपफेक वीडियोज तक बना दिए जाते हैं। AI के गलत इस्तेमाल के खिलाफ अब तक कई सेलिब्रिटीज आवाज उठा चुके हैं, और अब इसमें एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश का नाम जुड़ा है। कीर्ति सुरेश भी AI के गलत इस्तेमाल का शिकार हुईं। किसी ने AI की मदद से उनकी तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की और उनका इस्तेमाल करके डीपफेक बनाकर वायरल कर दिए।

जब कीर्ति सुरेश ने अपनी अश्लील और मॉर्फ्ड तस्वीरें देखीं तो उनके होश उड़ गए। एक्ट्रेस ने इस मुद्दे को हाल ही अपनी फिल्म 'रिवॉल्वर रीटा' के एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान उठाया। उन्होंने AI के साथ-साथ महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर भी बात की और कहा कि यह अब बहुत जरूरी है।

कीर्ति सुरेश बोलीं- AI वरदान और अभिशाप दोनों बन गया है

कीर्ति सुरेश ने कहा, 'AI एक बहुत बड़ा मुद्दा बन गया है। यह वरदान और अभिशाप दोनों बन गया है। इस टेक्नोलॉजी को लोगों की मदद के लिए बनाया गया था, लेकिन हम अब इस पर कंट्रोल खो रहे हैं। मैं जब सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों या अपने चेहरे को किसी सजेस्टिव या अतरंगी कपड़ों पर देखती हूं तो हैरान रह जाती हूं। मैं सोचती हूं कि क्या मैंने कभी ऐसे कपड़े पहने थे? सोचो ये इतने असली लगते हैं।'

 



पूजा इवेंट की मॉर्फ्ड तस्वीर देख थीं हैरान, पोज भी बदल दिया

कीर्ति सुरेश ने फिर उदाहरण दिया कि हाल ही एक पूजा के इवेंट से उनकी एक तस्वीर को AI से छेड़छाड़ करके वायरल कर दिया गया। उस तस्वीर को देख उनके होश उड़ गए। कीर्ति ने बताया कि इवेंट में वह जो कपड़े पहनकर गई थीं, उन्हें AI की मदद से बदलकर पूरी तरह से एक मॉर्फ्ड तस्वीर बना दी गई। यहां तक कि बॉडी का पोस्चर तक बदल दिया। कीर्ति सुरेश बोलीं, 'जब मैंने इसे देखा, तो एक पल के लिए मुझे लगा कि क्या मैंने भी ऐसा ही पोज दिया था? बाद में मुझे एहसास हुआ कि मैंने ऐसा नहीं किया था। यह बहुत इरिटेटिंग था और मुझे बहुत दुख हुआ था।'



कीर्ति बोलीं- कड़े कदम उठाने की जरूरत

कीर्ति सुरेश ने कहा कि AI के कई फायदे तो हैं, लेकिन इसका दुरुपयोग वाकई एक बड़ा खतरा है। यह सिर्फ पब्लिक फिगर्स के लिए ही नहीं, बल्कि आम यूजर्स के लिए भी बड़ी परेशानी का सबब हो सकता है। उन्होंने AI के हानिकारक प्रभावों को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने और जन जागरूकता बढ़ाने की अपील की।